30 सितम्बर तक आईटीआई नई टिहरी में ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के तहत प्रवेश का अवसर

 

नई टिहरी। स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री हीरा सिंह चौहान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नई टिहरी में सत्र 2025-26 के लिए व्यवसायवार रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु संस्थान स्तर पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ में प्रतिभाग की तिथि 30 सितम्बर 2025 तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी संस्थान की प्रधानाचार्य पल्लवी ने दी।

प्रधानाचार्य ने बताया कि इच्छुक अर्ह अभ्यर्थी 30 सितम्बर तक राजकीय आईटीआई नई टिहरी में सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिटर एवं इलैक्ट्रीशियन व्यवसायों में डीएसटी (दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली) के अन्तर्गत एक वर्ष आईटीआई में तथा एक वर्ष टाटा मोटर्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षुओं को 8000 रुपये प्रतिमाह का स्टाईपेंड तथा मुफ्त पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट) किट प्रदान की जाएगी। प्रवेश के लिए आयु सीमा 18 से 24 वर्ष निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9897775247 एवं 9759059036 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे