û‘‘आगामी 6 अक्टूबर से आयोजित सरस मेले में जैविक एवं पारम्परिक खाद्य पदार्थों के साथ ही हस्तशिल्प एवं दस्तकारी की करें खरीददारी।’’
‘‘सम्पूर्ण भारत के ग्रामीण अंचल महिलाओं द्वारा उत्पादित पदार्थों के प्रदर्शन एवं बिक्री का मंच – सरस आजीविका मेला।’’
मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल। आगामी 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पूर्णानन्द स्टेडियम मुनिकीरेती में दस दिवसीय सरस मेला-2025 आयोजित किया जाएगा। यह मेला ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखण्ड एवं जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में संपन्न होगा। इसमें सम्पूर्ण भारत से स्वयं सहायता समूहों, कास्तकारों एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। यह मंच ग्रामीण अंचल की महिलाओं द्वारा उत्पादित जैविक, पारम्परिक खाद्य पदार्थों, हस्तशिल्प एवं दस्तकारी वस्तुओं के प्रदर्शन व बिक्री का अवसर प्रदान करेगा।
मुख्य कार्यक्रम06 अक्टूबर: अपराह्न 3 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मेले का शुभारम्भ। ‘लखपति दीदी मेला’, एनआरएलएम की 12 आर्थिक गतिविधियों का लोकार्पण, 10 सीएलएफ योजनाओं का शिलान्यास एवं जेईई/नीट ऑनलाइन कोचिंग क्लास का शुभारम्भ। सांय 5 बजे से लोक गायक पाण्डवाज की प्रस्तुति।07 अक्टूबर: प्रातः 11:20 बजे कृषि विभाग की किसान गोष्ठी, सांय 5 बजे कवि सम्मेलन।08 अक्टूबर: प्रातः 11:20 बजे लखपति दीदी गोष्ठी, सांय 5 बजे लोक गायक मंगलेश डंगवाल का कार्यक्रम।09 अक्टूबर: प्रातः 11:20 बजे वन विभाग एवं पंचायत सम्मेलन, सांय 5 बजे लोक गायक रजनीकान्त सेमवाल का कार्यक्रम।10 अक्टूबर: प्रातः 11:20 बजे खाद्य संरक्षा, विधिक साक्षरता शिविर एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, सांय 5 बजे लोक गायक माया उपाध्याय की प्रस्तुति।11 अक्टूबर: महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषयों पर गोष्ठी (प्रातः 11:20 बजे), सांय 5 बजे लोक गायक सौरभ मैठानी का कार्यक्रम।12 अक्टूबर: प्रातः 11:20 बजे रोजगार मेला, सांय 5 बजे गायक मधुर शर्मा का कार्यक्रम।13 अक्टूबर: प्रातः 11:20 बजे क्रेता-विक्रेता सम्मेलन, सांय 5 बजे लोक गायक इन्दर आर्य की प्रस्तुति।14 अक्टूबर: प्रातः 11:20 बजे आर.बी.आई. द्वारा गुल्लक 2.0 का आयोजन, सांय 5 बजे गायक अमित सागर का कार्यक्रम।15 अक्टूबर: प्रातः 11:30 बजे पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेले का समापन होगा।…
