सरस मेले की तैयारियों संबंधी बैठक सीडीओ टिहरी की अध्यक्षता में सम्पन्न

देवप्रयाग/ टिहरी गढ़वाल, (गिरिश भट्ट )04 सितम्बर 2025

“पूर्णानन्द स्टेडियम मुनिकीरेती में आयोजित होगा सरस मेला”सांस्कृतिक सांध्य में होंगे नामी कलाकारों के कार्यक्रम

जनपद टिहरी गढ़वाल के पूर्णानन्द स्टेडियम, मुनिकीरेती में आगामी 06 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक प्रस्तावित सरस मेले की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विकास भवन सभागार, नई टिहरी में मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने सरस मेले के सफल संचालन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए समयान्तर्गत सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्टॉल, परिवहन, खानपान, स्वास्थ्य शिविर, फंड्स, स्टेज, शौचालय एवं सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।बैठक में तय कार्यक्रमानुसार –06 अक्टूबर: लखपति दीदी मेला, स्वयं सहायता समूहों की वेबसाइट शुभारम्भ, हर्बल टी यूनिट व रोजमैरी ऑयल यूनिट का उद्घाटन।07 अक्टूबर: रोजगार मेला।08 अक्टूबर: लखपति दीदी गोष्ठी।09 अक्टूबर: किसान गोष्ठी व उत्कृष्ट कृषकों का सम्मान।10 अक्टूबर: वन विभाग व पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन।11 अक्टूबर: विधिक साक्षरता शिविर व आपदा प्रबंधन प्रदर्शनी।12 अक्टूबर: महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषयक गोष्ठी।13 अक्टूबर: क्रेता-विक्रेता सम्मेलन।14 अक्टूबर: गुल्लक 2.0 कार्यक्रम (ग्राम्य विकास विभाग एवं आरबीआई)।

सांस्कृतिक सांध्य के अंतर्गत:06 अक्टूबर: पाण्डवाज07 अक्टूबर: कवि सम्मेलन08 अक्टूबर: मंगलेश डंगवाल09 अक्टूबर: रजनीकान्त सेमवाल10 अक्टूबर: माया उपाध्याय11 अक्टूबर: सौरभ मैठानी/गौरव लेखवार 12 अक्टूबर: पवनदीप13 अक्टूबर: इन्दर आर्य14 अक्टूबर: प्रीतम भरतवाण बैठक में सीडीओ वरूणा अग्रवाल, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीडीओ मो. असलम, ईई लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, डीपीआरओ एम.एम. खान, डीटीडीओ एस.एस. राणा, डीएसओ मनोज डोभाल, एआरटीओ सत्येन्द्र राज, जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव, ईई जल संस्थान प्रशान्त भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे