देवप्रयाग/टिहरी गढ़वाल, गिरिश भट्ट
मार्डन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ढालवाला में 12 अक्टूबर (रविवार) को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक वृहद विधिक सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेन्दर, माननीय न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी (कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल) तथा माननीय न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायाधीश उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, प्रतिभाग करेंगे।
शिविर में विधिक सेवाओं, जन-जागरूकता एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्य एवं दायित्व सौंपे हैं।
