देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल। (गिरीश चंद्र भट्ट)
‘‘ सरकार, जन- के द्वार’’ अभियान के तहत मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को जनपद टिहरी गढ़वाल के चार विभिन्न स्थानों पर जनसमस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु शिविर आयोजित किए गए।
प्रथम शिविर तहसील कीर्तिनगर की न्याय पंचायत बडियार स्थित राजकीय इंटर कॉलेज धत्ती घण्डियाल में जिला विकास अधिकारी मो. असलम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई शिवम सिंह रावत ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सुविधायुक्त स्टालों पर 253 लोगों ने प्रतिभाग किया। शिविर में कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 23 का मौके पर निस्तारण किया गया। प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं के लिए 9 आवेदन प्राप्त हुए तथा स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण सहित विभिन्न योजनाओं से 96 लोग लाभान्वित हुए।
द्वितीय शिविर विकासखण्ड जाखणीधार की न्याय पंचायत जलवालगांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मदन नेगी में पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। नोडल अधिकारी कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी पवन कुमार काला ने बताया कि शिविर में 237 लोगों ने प्रतिभाग किया। यहां प्राप्त 54 शिकायतों को मुख्यमंत्री जनसंपर्क पोर्टल पर अपलोड कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं के लिए 23 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण सहित अन्य योजनाओं से 124 लोग लाभान्वित हुए।
तृतीय शिविर तहसील/विकासखण्ड देवप्रयाग की न्याय पंचायत रुमधार स्थित राजकीय इंटर कॉलेज ललोडीखाल में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता जल निगम देवप्रयाग दौलतराम बेलवाल ने बताया कि शिविर में 410 लोगों ने सहभागिता की। शिविर में 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण से 168 लोग लाभान्वित हुए।
चतुर्थ शिविर विकासखण्ड भिलंगना की न्याय पंचायत खिरवेल बासर स्थित जूनियर हाईस्कूल कठैती में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। नोडल अधिकारी सहायक निदेशक मत्स्य उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर में 432 लोगों ने प्रतिभाग किया। शिविर में 36 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 49 आवेदन प्राप्त हुए तथा विभिन्न योजनाओं से 274 लोग लाभान्वित हुए।
इन शिविरों में अलग-अलग स्थानों पर पूर्व राज्य मंत्री प्रेमदत्त जुयाल, कनिष्ठ उप प्रमुख कीर्ति सिंह पंवार, भाजपा महामंत्री बलवंत रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
— जिला सूचना अधिकारी, टिहरी गढ़वाल
एक अभियान के तहत टिहरी जिले मे चार स्थानों पर सरकारी जन शिविर का आयोजित हुये
