विकसित भारत स्पर्धा में उदय शर्मा ने किया उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व, रक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

केंद्रीय संस्कृत विद्यालय देवप्रयाग उत्तराखंड के प्रतिभाशाली छात्र उदय राष्ट्र मंच पर पहुंचकर संस्थान का नाम किया  रोशन

देवप्रयाग टाईम्स  (गिरीश चंद्र भट्ट  ) 

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग के छात्र उदय शर्मा ने विकसित भारत स्पर्धा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर संस्थान व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान उदय शर्मा ने रक्षा मंत्री के साथ सहभोज में सहभागिता की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भी भाग लिया।

उदय शर्मा श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में योग विज्ञान द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद स्थित मुबारिकपुर खुर्द गांव निवासी उदय ने विकसित भारत की राज्यस्तरीय स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था, जिसके बाद उन्हें हाल ही में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।
इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर से चयनित युवा प्रतिनिधियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित बौद्धिक परिचर्चाओं में भाग लिया। उदय शर्मा ने नशा निवारण विषय के अंतर्गत डिजिटल लिकर कार्ड पर व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि शराब की खरीद का डिजिटल रिकॉर्ड बनाया जाए, जिससे नाबालिगों को नशे की बुराई और उसके दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। उनके इस विचार को सराहते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रत्यक्ष रूप से सुनने का अवसर पाकर सभी प्रतिभागी उत्साहित नजर आए। उदय शर्मा ने इसे अपने जीवन की विशेष और महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि एक साधारण किसान परिवार से होने के कारण इस मंच तक पहुँचना आसान नहीं था, लेकिन गुरुजनों के मार्गदर्शन, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और मित्रों की प्रेरणा से यह संभव हो सका।
उधर, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो. पी.वी.बी. सुब्रह्मण्यम ने उदय शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उदय का कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ही उनकी सफलता का आधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे