देवप्रयाग टाइम यहां ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग स्थित होटलो में शाम होते ही बिजली गुल होने से तंग आकर आक्रोशित व्यवसायियों ने बुधवारआधी रात को सबस्टेशन बागी में आकर नारेबाजी करते धरना दिया। व्यवसायियों ने यात्रा काल में सरकार के सभी व्यवस्थाओ के चौकचौबंद होने के दावो पर भी सवाल उठाये।एस डी ओ के आश्वासन के बाद व्यवसायियो ने रात दो बजे यहाँ धरना समाप्त किया।
यात्रा के पीक सीजन में नगर के राजमार्ग स्थित होटलो में पूरी रात बिजली गुल होंने से आक्रोशित इनके संचालको व कर्मचारियो ने ऊर्जा निगम के खिलाफ बुधवार रात मोर्चा खोल दिया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल व सभासद राहुल कोटियाल की अगुवाई में रात दस बजे होटल व्यवसायी सब स्टेशन, बागी पहुँचे। ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते सभी यहाँ धरने पर बैठ गए। व्यवसायियो ने कहा कि शाम होते ही एक दर्जन से अधिक होटलो सहित रेस्टोरेंटो में बिजली गुल हो जाती है। जिसके चलते यात्री यहाँ रुकते नही। जबकि होटलो में ठहरे यात्रियों की भी मुश्किल बढ़ जाती है। होटल संचालको व उनमें तीखी बहस तक हो जाती है। वहीं राजमार्ग स्थित पेट्रोल पंप क्षेत्र कि बस्ती में निवास करने वाले 70 से अधिक परिवार भी बिना बिजली के गर्मी व अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। एस डी ओ रावत द्वारा राजमार्ग स्थित होटलो में विद्युत आपूर्ति सुचारु किये जाने के आश्वासन के बाद व्यवसायियों ने रात दो बजे धरना समाप्त किया। धरने में आशुतोष पोखरियाल, भगत सिह नेगी, अमित तिवारी, कमलेश कोटियाल , दीवान सिंह कैतुरा,अनिल त्रिपाठी आदि शामिल हुए।
विद्युत अव्यवस्था को लेकर व्यवसायी रात्रि को सब स्टेशन पर धरने पर बैठे
