देवप्रयाग ब्लॉक में प्रमुख पदों पर भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी आमने-सामने

 

देवप्रयाग ब्लॉक प्रमुख देवप्रयाग के लिए निर्दलीय अरविंद सजवाण व भा ज पा के अधिकृत प्रत्याशी विनोद बिष्ट ने नामांकन किया। वहीं ज्येष्ठ प्रमुख के लिए निर्दलीय विकास कैतुरा व  भा ज पा की रोशनी चमोली व कनिष्ठ प्रमुख के लिए निर्दलीय रजनी टोडरिया व भा ज पा के राजपाल चौहान ने नामांकन किया।

सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में ब्लॉक प्रमुख नामांकन को लेकर खासी गहमागहमी रही।
 छडियारा सीट से चुने गए पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण के बेटे अरविंद सजवाण अपने समर्थको के साथ  प्रमुख पद पर नामांकन करने पहुँचे। वहीं डोभ चंद्रवदनी से चुने गए वर्तमान भा ज पा मंडल ग्रामीण अध्यक्ष विनोद बिष्ट  ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया।देवप्रयाग ब्लॉक में कुल 38 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। यहां पर निर्दलीयों का दबदबा ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे