आफत की बारिश Archives - Devprayag Times

देवप्रयाग में आपदा पीड़ितों का फूटा गुस्सा एनएच पर लापरवाही का आरोप, एफआईआर की मांग पर अड़े पीड़ित
देवप्रयाग।

बीती सोमवार रात हुई तेज बारिश से देवप्रयाग बस अड्डे के पास हुए भीषण भूधसाव ने कई परिवारों को संकट में डाल दिया है। छह से अधिक मकान गिरने की कगार पर पहुँचने के बाद प्रशासन ने उन्हें तत्काल खाली कराया। गुरुवार को स्थिति का जायजा लेने पहुँची एसडीएम कीर्ति नगर नीतू चावला के सामने आपदा पीड़ितों का गुस्सा एनएच विभाग पर फूट पड़ा।

पीड़ित परिवारों ने एनएच पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आल वेदर रोड कटिंग के दौरान उन्होंने बार-बार पक्के आरसी पुस्ते लगाने की मांग की थी, लेकिन विभाग ने उनकी अनदेखी कर सिर्फ पत्थर के अस्थायी पुश्ते लगा दिए। अब वही पुस्ते ढहने लगे हैं, जिससे मकानों की नींव कमजोर हो गई और लोग बेघर होने के कगार पर पहुँच गए। पीड़ितों ने इसे प्राकृतिक आपदा न मानकर एनएच की बनाई हुई आपदा करार दिया।

एसडीएम के समक्ष एनएच के जेई और आपदा पीड़ितों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पीड़ित परिवार एनएच के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़ गए और राजमार्ग पर धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस और प्रशासन की मशक्कत के बाद उन्हें सड़क से हटाकर थाने तक लाया गया, जहाँ वे एफआईआर दर्ज करने की मांग पर डटे रहे।

इस दौरान आपदा प्रभावित सुरेश भट्ट, अरविंद जियाल, संजय भट्ट, डीसी ध्यानी, विजय भट्ट, लखपत सिंह, विनोद टोडरिया व सभासद राहुल कोटियाल सहित अन्य पीड़ितों ने कहा कि कोरोना काल में ही कटान और पुस्ता निर्माण मानकों के विपरीत किया गया था। विरोध करने पर उन्हें धमकियाँ दी गईं, लेकिन महामारी के कारण वे आगे आंदोलन नहीं कर पाए। संबंधित अधिकारियों को पत्र भी भेजे गए, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।नगरपालिका अध्यक्ष ममता देवी, पूर्व पालिकाध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल, तहसीलदार डॉ. प्रवीण कंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे।

एसडीएम नीतू चावला ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि यदि जांच में एनएच की त्रुटि पाई गई तो विभाग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्राथमिकता पीड़ित परिवारों की जान-माल की सुरक्षा और मकानों को बचाने की है।देवप्रयाग में आपदा पीड़ितों का आक्रोश चरम पर है और वे एनएच के जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

The post देवप्रयाग में आपदा पीड़ितों का फूटा गुस्सा एनएच पर लापरवाही का आरोप, एफआईआर की मांग पर अड़े पीड़ित appeared first on Devprayag Times.

38 घंटे बाद कौड़ियाला में ऋषिकेश-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग आंशिक रूप से खुला
देवप्रयाग। पिछले 38 घंटे से बाधित ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-58) को कौड़ियाला में शनिवार दोपहर तक कड़ी मशक्कत के बाद वन-वे यातायात के लिए खोल दिया गया। गुरुवार रात को भारी चट्टानी मलबा आने से मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया था, जिससे ऋषिकेश, श्रीनगर व पौड़ी की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।

शुक्रवार दोपहर तक मलबा नहीं हट पाने के कारण यातायात को देवप्रयाग-गजा-हिंडोलाखाल-मलेथा होकर ऋषिकेश की ओर डायवर्ट किया गया, जिससे यात्रियों व स्थानीय लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एनएचएआई के प्रभारी ललित मोहन बेंजवाल ने बताया कि गुरुवार रात से ही मार्ग खोलने की कवायद शुरू कर दी गई थी, लेकिन भारी बारिश और लगातार खिसक रहे बोल्डरों के कारण कार्य में दिक्कतें आईं। एनएच द्वारा दोनों ओर से जेसीबी मशीनें लगाकर बड़े-बड़े पत्थरों को हटाने व तोड़ने का कार्य जारी रखा गया। शुक्रवार शाम तक कुछ बोल्डर हटाने के बाद फंसे दोपहिया व छोटे वाहन निकाले गए, जबकि बड़े वाहनों को शनिवार दोपहर वन-वे व्यवस्था से पास कराया गया।

इधर, पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को डायवर्ट कर किसी तरह यातायात सुचारु रखने की कोशिश जारी रही। मार्ग बंद होने से गंभीर मरीजों, आवश्यक कार्य से निकले लोगों तथा छुट्टियों में घर लौट रहे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं दूध, सब्जियों और अखबार जैसी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित रही।

एनएचएआई के अनुसार कौड़ियाला में राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से खोलने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है।

The post 38 घंटे बाद कौड़ियाला में ऋषिकेश-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग आंशिक रूप से खुला appeared first on Devprayag Times.

चिफल्डी गदेरे पर ट्रॉली लगाने का कार्य पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
https://devprayagtimes.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250712-WA0037.mp4

चिफल्डी गदेरे पर ट्रॉली लगाने का कार्य पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

टिहरी गढ़वाल, 12 जुलाई।

जौनपुर ब्लॉक के चिफल्डी गदेरे पर ट्रॉली लगाए जाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग थत्यूड़ द्वारा जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में किया गया। ट्रॉली के चालू हो जाने से चिफल्टी और तौलियाकाटल के ग्रामीणों को अब बरसात के मौसम में आवागमन में राहत मिलेगी।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कम समय में इस सुविधा की स्थापना से उनका जीवन सुगम हुआ है। बरसात के सीजन को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से आवागमन में सतर्कता बरतने की अपील भी की है।

The post चिफल्डी गदेरे पर ट्रॉली लगाने का कार्य पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत appeared first on Devprayag Times.