दुर्घटना Archives - Devprayag Times

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न संबंधी राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न
देवप्रयाग/नई टिहरी। शनिवार को विकास भवन में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न संबंधी राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष गीता रावत ने की।

बैठक में कार्यस्थल पर गठित समितियों, दर्ज मामलों, वादों और उनके निस्तारण की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष गीता रावत ने कहा कि यौन उत्पीड़न के मामलों में उत्पीड़नकर्ता का इरादा नहीं, बल्कि उसके व्यवहार का पीड़ित पर पड़ने वाला प्रभाव अधिक महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि कई बार शर्म, जानकारी के अभाव या अन्य कारणों से पीड़ित शिकायत दर्ज नहीं कर पाते, जिससे प्रकरण दब जाते हैं।

अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर समितियों की नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित हों तथा जन-जागरूकता के लिए कार्यशालाएं, गोष्ठियां, पोस्टर-बैनर आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने प्राइवेट सेक्टर से भी संबंधित डाटा एकत्र कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने और सभी को उसमें आमंत्रित करने के निर्देश दिए। साथ ही, ऑनलाइन पोर्टल बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस पर बाल विकास विभाग ने अवगत कराया कि वर्तमान में जिले में ‘सी बॉक्स’ सुविधा उपलब्ध है, हालांकि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने जीएम डीआईसी, श्रम अधिकारी और जिला सेवायोजन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि प्राइवेट सेक्टर में भी समितियां गठित हों और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इससे पूर्व श्रम अधिकारी आयशा ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से जनपद में गठित समितियों और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

बैठक में जिलाध्यक्ष भाजपा उदय रावत, जिला विकास अधिकारी मो. असलम, सीओ ओसीन जोशी, एसीएमओ दीपा रूबली, डीएसओ मनोज डोभाल, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव, सहायक निदेशक मत्स्य उपेंद्र प्रताप, जनप्रतिनिधि खेम सिंह चौहान, विजय कठैत सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं प्राइवेट सेक्टर के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

The post कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न संबंधी राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न appeared first on Devprayag Times.

स्व. आचार्य चक्रधर जोशी की 45वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
ज्योतिष से खगोल तक… आचार्य जोशी की धरोहर आज भी प्रेरणा का स्रोत”

नक्षत्र वेधशाला की धरोहरों के संरक्षण की मांग उठी

देवप्रयाग/टिहरी (गिरीश भट्ट )

प्रसिद्ध विद्वान, खगोलविद् एवं समाजसेवी स्व. आचार्य चक्रधर जोशी की 45वीं पुण्यतिथि पर वेदशाला मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज में उनके योगदान को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर उनके पुत्र प्रभाकर जोशी और भास्कर जोशी ने वर्ष 1946 में स्थापित नक्षत्र वेधशाला में संरक्षित प्राचीन धरोहरों एवं दुर्लभ पांडुलिपियों को संरक्षित किए जाने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ज्ञान भारतम् योजना के अंतर्गत इन पांडुलिपियों को सुरक्षित करने के ठोस कदम उठाए जाएं।

स्व. आचार्य चक्रधर जोशी ने गढ़वाल क्षेत्र के अनेक प्राचीन शिलालेखों को सामने लाने के साथ ही ज्योतिष, आयुर्वेद, वास्तु, रसायन तंत्र-मंत्र आदि की दुर्लभ पांडुलिपियों का संग्रह किया था। वेधशाला में विदेशी टेलीस्कोपों एवं पारंपरिक भारतीय खगोलीय यंत्रों का भी संग्रह मौजूद है। आज इनदुर्लभ पांडुलिपियों और प्राचीन खगोलीय धरोहरों के संरक्षण की जरूरत।

आचार्य जोशी द्वारा देवप्रयाग महाविद्यालय सहित कई संस्थानों की स्थापना की गई। ज्योतिष शास्त्र में उनकी ख्याति ऐसी थी कि देश के अनेक शीर्ष नेता समय-समय पर उनसे परामर्श लेने आते थे।

हाल ही में सांसद अनिल बलूनी एवं राज्य के कई वरिष्ठ मंत्री भी वेधशाला और उनके जर्जर अध्ययन कक्ष उत्तरायण का दौरा कर चुके हैं। सांसद बलूनी ने इसके पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया था।

श्रद्धांजलि सभा में प्रदीप कपूर, योगेंद्र मावी, शेखर भट्ट, प्रेमगिरी महाराज, भूपेंद्र भट्ट, हरिओम उनियाल, रजनी जोशी, विजयलक्ष्मी, गिरीश कोटियाल, सृष्टि जोशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

The post स्व. आचार्य चक्रधर जोशी की 45वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि appeared first on Devprayag Times.

देवभूमि में गौवंश की दुर्दशा: मूल्या गाँव की घटना ने झकझोरा
गौवंश की सिसकती आत्मा और सरकार की चुप्पी

देवप्रयाग /टिहरी (गिरीश भट्ट )देवभूमि उत्तराखंड मे ही नही हिन्दू धर्म मे जहाँ गाय को माता का दर्जा प्राप्त है, वहीं देवप्रयाग के मूल्या गाँव में बुधवार रात को जो घटित हुआ, वह हृदय को झक जोर देने वाला दृश्य है वही  हमारे सामाजिक और प्रशासनिक तंत्र के लिये शर्मनाक घटना है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने सड़क मे तीन गौ माता एक सांड को कुचल कर मौत कि नींद सुला दिया और तीन गौ माता को दर्दनाक जख्म देकर गंभीर रूप से घायल  कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने इस वीभत्स दृश्य को देखा, तो एक प्रश्न हर किसी के मन में कौंधा  आखिर हम किस दिशा में जा रहे हैं?

यह केवल एक सड़क हादसा नहीं है। यह उस चुप्पी का परिणाम है, जो वर्षों से हम बेसहारा गौवंश की पीड़ा पर साधे हुए हैं। यह उस लापरवाही का दुष्परिणाम है, जिसमें गाँवों से खदेड़े गए पशु सड़कों पर मृत्यु का इंतज़ार कर रहे हैं, इन मूक  पशुओं पर एक तरफ हिंसक  जानवरों का भय दूसरी ओर सड़क पर वाहनों भय बना रहत है दोनों तरफ उनके सर पर मृत्यु छाया मंडराता रहता है सरकार इन लावारिस गोवंश के लिए हर साल योजना तो बनती है लेकिन सरकार की गौ-संरक्षण योजनाएँ कागजों तक सिमट कर रह जाती  हैं। और धरातल पर यही नजारा देखने को मिलता है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया, प्रशासन को सूचना दी, पशु चिकित्सक आए, घायल गायों का उपचार हुआ और मृत पशुओं को जेसीबी से हटाया गया। लेकिन असल सवाल वहीं का वहीं खड़ा है  इस दुर्दशा के लिए जिम्मेदार कौन?

ग्रामीणों के अनुसार, आस-पास के गाँवों से लोग गाय और बछड़ों को यहाँ लाकर कब छोड़ जाते हैं किसी को पता ही नही चलता है। जंगल में हिंसक जानवरों से डर कर ये बेसहारा जानवर सड़क किनारे आ टिकते हैं।  परन्तु यहा भी मौत उनका पिछा नही छोडती है।यह रोज़मर्रा का दृश्य बन चुका है कहि न कही इस प्रकार कि घटना घटती रहती है। अब तक वाहनों व हिंसक जानवरों चपेट में आकर कई गौ मता अपनी जान गवां चुके हैं, लेकिन शासन व प्रशासन सहित हम सभी कि आँखें अब तक भी बंद हैं।

समाजसेवी गणेश भट्ट का यह सवाल बहुत सटीक है — “गौ-संरक्षण योजनाएँ कहाँ हैं?” क्या यह योजनाएँ सिर्फ चुनावी घोषणाओं तक सीमित हैं? गौशालाएँ कहाँ हैं? यदि हैं भी, तो क्या उनके संचालन के लिये व्यवस्था सरकार ईमानदारी से करवा रही है? उत्तराखंड जैसे धार्मिक राज्य में जहाँ गाय को पूजा जाता है, वहीं उसकी मौत का जिम्मेदार बनना हमारा दोहरा आचरण नहीं तो और क्या है?

इस घटना ने हमारी नैतिक जिम्मेदारी पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा किया है। सरकार के साथ-साथ समाज को भी आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है। बेसहारा पशु केवल प्रशासन की नहीं, हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाएँ आम हो जाएँगी, और हमारी संवेदनाएँ हमेशा की तरह सड़क पर बिछी लाशों के नीचे दम तोड़ती रहेंगी।

आज ज़रूरत है एक समग्र नीति की  जहाँ बेसहारा पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय हों, जहाँ हर गाँव में कार्यरत गौशालाओं को अनुदान और निगरानी मिले, और जहाँ पशु हित को राजनीतिक भाषणों से नहीं, ज़मीनी कार्यों से मजबूती मिले।

गाय केवल आस्था का हि सवाल नहीं है, बल्कि एक जिम्मेदारी है। और इस जिम्मेदारी से मुँह मोड़ना हमारी धार्मिकता नहीं, हमारी संवेदनहीनता को दर्शाता है।

The post देवभूमि में गौवंश की दुर्दशा: मूल्या गाँव की घटना ने झकझोरा appeared first on Devprayag Times.

पिकअप वाहन यमुना नदी में गिरा, दो गंभीर घायल
देवप्रयाग/टिहरी, (गिरीश भट्ट)

नैनबाग क्षेत्र में रविवार को एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर यमुना नदी में जा पहुंचा। वाहन में चार लोग सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुमन क्यारी चौकी नैनबाग (थाना केम्पटी) क्षेत्र अंतर्गत हुई। हादसे के दौरान दो व्यक्ति वाहन से ऊपर ही गिरकर छिटक गए, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही नैनबाग पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। गहरी खाई में गिरे दो घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। दोनों को गंभीर अवस्था में दून अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

The post पिकअप वाहन यमुना नदी में गिरा, दो गंभीर घायल appeared first on Devprayag Times.