देवप्रयाग/टिहरी, (गिरीश भट्ट)
नैनबाग क्षेत्र में रविवार को एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर यमुना नदी में जा पहुंचा। वाहन में चार लोग सवार थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुमन क्यारी चौकी नैनबाग (थाना केम्पटी) क्षेत्र अंतर्गत हुई। हादसे के दौरान दो व्यक्ति वाहन से ऊपर ही गिरकर छिटक गए, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही नैनबाग पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। गहरी खाई में गिरे दो घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। दोनों को गंभीर अवस्था में दून अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।