ग्रामोथान परियोजना – स्थानीय समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में कदम

देवप्रयाग/ टिहरी गढ़वाल समाचार

टिहरी गढ़वाल, 13 सितम्बर 2025

भिलंगना विकासखंड में ग्रामोथान (REAP) परियोजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का शुभारंभ एवं निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल द्वारा किया गया।

सीडीओ ने महिला स्वायत्त सहकारिता संगम CLF के माध्यम से लेबल एवं प्रिंटिंग यूनिट का उद्घाटन किया। इस पहल से स्थानीय महिलाओं को स्वरोज़गार व विपणन के अवसर मिलेंगे।

निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित कलेक्शन सेंटर हेतु भूमि का अवलोकन किया गया। यह केंद्र किसानों और उत्पादक समूहों को सीधे बाज़ार से जोड़ने में सहायक होगा तथा उनकी आय में वृद्धि करेगा।

ग्राम मल्ड में प्रस्तावित मॉडर्न नर्सरी की भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। नर्सरी की स्थापना से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले पौधों की उपलब्धता होगी और बागवानी आधारित आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेंद्र चौहान, खंड विकास अधिकारी भिलंगना विपिन, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय REAP परियोजना टीम तथा महिला समूह की प्रतिनिधियां उपस्थित रहीं।
स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने इस पहल को और सशक्त बनाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे