1117 सीटों के लिए नामांकन वापसी प्रक्रिया हुई पूर्ण
देवप्रयाग /टिहरी 12 जुलाई। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत जनपद टिहरी गढ़वाल में नाम निर्देशन पत्रों की वापसी की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। अब कुल 1117 सीटों के लिए 3125 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद के विभिन्न विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों पर निम्नानुसार प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे:ग्राम पंचायत सदस्य की 55 सीटों पर 122 प्रत्याशीग्राम प्रधान की 700 सीटों पर 1844 प्रत्याशीक्षेत्र पंचायत सदस्य की 320 सीटों पर 984 प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य की 42 सीटों पर 175 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे है।
यह आंकड़े दर्शाते हैं कि ग्रामीण लोकतंत्र को लेकर लोगों में गहरी रुचि और भागीदारी है। नामांकन वापसी के बाद अब चुनावी प्रक्रिया अपने अगले चरण में प्रवेश कर रही है, जिससे जनपद में राजनीतिक हलचल और चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।