देवप्रयाग/टिहरी गढ़वाल, (गिरिश भट्ट)19 अगस्त 2025जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस के रोस्टर में आंशिक संशोधन किया गया है। इस संशोधन के अनुसार तहसील देवप्रयाग में आयोजित होने वाला तहसील दिवस अब तृतीय मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जायेगा।
पूर्व निर्धारित तिथि 07 अक्टूबर 2025 को महर्षि वाल्मीकि जयंती का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण यह परिवर्तन किया गया है। अतः देवप्रयाग तहसील दिवस अब 21 अक्टूबर को आहूत किया जायेगा।
