पर्यवेक्षक डॉ अंजली का देवप्रयाग कांग्रेसियों ने किया स्वागत

देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल( गिरिश भट्ट)03 सितंबर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत कर्नाटक की पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव डॉ. अंजली निंबालकर को देवप्रयाग जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

देवप्रयाग आगमन पर डॉ. निंबालकर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिशा-निर्देशानुसार पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों का चयन कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को प्रेषित की जाएगी।

आज देवप्रयाग में जिला कांग्रेस कमेटी एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक आयोजित की गई। आगामी 10 दिनों तक यह अभियान ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक निरंतर चलेगा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र शाह, सेवादल प्रदेश सचिव गोपाल सिंह गडिया, वीरेंद्र कंडारी, श्यामलाल आर्य, भास्कर गैरोला, मोहनानंद डोभाल, त्रिवेंद्र रावत सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे