पौड़ी Archives - Devprayag Times

हिंदी पखवाड़े पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देवप्रयाग में विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन किया गया
प्रो. दिनेश चमोला ‘शैलेश’ को मिला श्री रघुनाथ कीर्ति हिंदी सेवा सम्मान

देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर की ओर से इस वर्ष का श्री रघुनाथ कीर्ति हिंदी सेवा सम्मान प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. दिनेश चमोला ‘शैलेश’ को प्रदान किया गया। हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस समारोह में परिसर के साहित्यिक वातावरण को जीवंत करने वाले अनेक सत्र हुए।

समारोह के मुख्य अतिथि कवि धर्मेंद्र उनियाल, सह निदेशिका प्रो. चंद्रकला आर. कोंडी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल एवं सह संयोजक पायल पाठक ने संयुक्त रूप से प्रो. चमोला को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. चमोला ने कहा कि “जिस माटी में मेरा जन्म हुआ, उसी धरती पर इतना बड़ा सम्मान पाकर मैं गौरवान्वित हूं। साहित्यिक प्रतिभाओं को पहचान देने और आगे बढ़ाने में ऐसे पुरस्कारों की महती भूमिका होती है।”

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हिंदी की विभिन्न विधाओं में सौ से अधिक पुस्तकों की रचना कर चुके प्रो. चमोला की साहित्य साधना उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। संयोजक डॉ. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने जानकारी दी कि वर्ष 2018 से प्रारंभ हुए इस सम्मान से अब तक डॉ. सुशील कोटनाला, डॉ. जयंती प्रसाद नौटियाल, प्रो. राखी उपाध्याय और महावीर रंवाल्टा को अलंकृत किया जा चुका है।

समारोह की अध्यक्षता प्रो. चंद्रकला आर. कोंडी ने की तथा संचालन डॉ. सोमेश बहुगुणा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. भक्तदर्शन पर विशेष व्याख्यान भी आयोजित हुआ। इस अवसर पर डॉ. अरविंद सिंह गौर, डॉ. सुमिति सैनी, डॉ. रश्मिता, डॉ. सुधांशु वर्मा, डॉ. धनेश पीवी, पंकज कोटियाल सहित अनेक प्राध्यापक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

श्री रघुनाथ कीर्ति हिंदी सेवा सम्मान प्रो. चमोला को

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, देवप्रयाग ने किया सम्मानित

देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर की ओर से इस वर्ष का “श्री रघुनाथ कीर्ति हिंदी सेवा सम्मान” प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. दिनेश चमोला ’शैलेश’ को प्रदान किया गया।

हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित समारोह में कवि धर्मेंद्र उनियाल तथा सह-निदेशिका प्रो. चंद्रकला आर. कोंडी ने उन्हें सम्मानित किया।

भावुक प्रो. चमोला ने कहा कि अपनी जन्मभूमि पर मिला यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है।

महान रचनाकार और राजनीतिज्ञ थे डॉ. भक्तदर्शन

हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में व्याख्यान

देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित व्याख्यान में वरिष्ठ कवि धर्मेंद्र उनियाल ने कहा कि डॉ. भक्तदर्शन साधारण परिवार की असाधारण प्रतिभा थे।

वे ईमानदार राजनीतिज्ञ, संवेदनशील साहित्यकार, प्रखर वक्ता और जागरूक पत्रकार रहे। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर संसद तक उनकी यात्रा प्रेरणास्पद रही।

संयोजक डॉ. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने बताया कि इस वर्ष का हिंदी पखवाड़ा डॉ. भक्तदर्शन की स्मृति को समर्पित है।

अध्यापकों और विद्यार्थियों ने किया काव्यपाठ

— श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में युवा कवि सम्मेलन

देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में हिंदी पखवाड़ा के तहत आयोजित युवा कवि सम्मेलन में छात्रों और शिक्षकों ने एक से बढ़कर एक रचनाएँ प्रस्तुत कीं।

सम्मेलन में पलायन, प्रकृति, नारी-पुरुष भेदभाव, शृंगार और देशभक्ति जैसे विषयों पर कविताएँ सुनाई गईं।

वरिष्ठ कवि धर्मेंद्र उनियाल और संयोजक डॉ. सोमेश बहुगुणा की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को विशेष रूप से प्रभावित किया।

The post हिंदी पखवाड़े  पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देवप्रयाग में विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन किया गया appeared first on Devprayag Times.

हिंदी दिवस पर श्रेष्ठ रचनाकार को संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा सम्मान दिया जाएगा
देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में इस वर्ष हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम 01 सितंबर से 14 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान प्राक्शास्त्री से लेकर आचार्य, योग विज्ञान तथा बालगुरुकुलम् के छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। श्री रघुनाथ कीर्ति हिंदी सेवा सम्मान भी दिया जाएगा। कार्यक्रम के तहत विभिन्न संगोष्ठियां भी की जाएंगी। इस बार का कार्यक्रम उत्तराखंड की दिवंगत रचनकार और राजनीतिक विभूति भक्तदर्शन को समर्पित है।

श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो0 पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने बताया कि 01 सितंबर से आयोजित होने हिंदी पखवाड़ा कार्यक्र में परिसर के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सभी स्पर्धाएं हिंदी भाषा पर केंद्रित हैं। इनका उद्देश्य छात्रों में हिंदी के प्रति रुचि, हिंदी भाषा में सुधार और हिंदी में रचनाधर्मिता उत्पन्न करना है। हर वर्ष की भांति श्री रघुनाथ कीर्ति हिंदी सेवा सम्मान इस बार भी उत्तराखंड के ऐसे व्यक्ति को दिया जाएगा, जिसने हिंदी में श्रेष्ठ रचनाएं लिखी हों और उनका प्रकाशन हुआ हो। इस पुरस्कार में 11 हजार रुपये नगद तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ0 वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने बताया कि हिंदी पखवाडा़ कार्यक्रम के तहत केंद्रीय संस्कृत विवि के हिंदी प्राध्यापकों के लिए एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा तथा दिवंगत रचनाकार तथा पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री भक्तदर्शन के जीवन-दर्शन पर आधारित व्याख्यान भी आयोजित किया जाएगा।

The post हिंदी दिवस पर श्रेष्ठ रचनाकार को संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा सम्मान दिया जाएगा appeared first on Devprayag Times.

संस्कृत महाविद्यालय में खुलेगा मुक्त विश्वविद्यालय केंद्र
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति का केंद्रीय संस्कृत विवि परिसर का दौरा

देवप्रयाग। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अब केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के साथ मिलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करेगा। मुक्त विवि के नवनियुक्त कुलपति प्रो0 नवीनचंद्र लोहनी ने केंद्रीय संस्कृत विवि के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर का भ्रमण कर अध्यापकों और छात्रों को संबोधित करते हुए यह इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन दो बड़े संस्थानों के मिलकर कार्य करने से उत्तराखंड में उच्च शिक्षा का कायाकल्प होगा और संस्कृत के छात्रों सामने रोजगार की संभावनाएं दुगुनी हो जाएंगी।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 नवीनचंद्र लोहनी अपने क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों के साथ श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर भ्रमण पर आए। निदेशक प्रो0 पीवीबी सुब्रह्मण्यम से मुलाकात कर उन्होंने यहां की शिक्षण व्यवस्थाओं तथा केंद्रीय संस्कृत विवि की कार्यप्रणाली को विस्तार से जाना। उन्होंने निदेशक के साथ बातचीत में कहा कि हम शीघ्र ही केंद्रीय संस्कृत विवि के साथ शैक्षणिक कार्यों में आपसी सहयोग को लेकर हाथ मिलाना चाहते हैं और देवप्रयाग में अपने विवि का केंद्र खोलना चाहते हैं। अध्यापकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के बाद शिक्षा में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब कौशल केंद्रित शिक्षा का महत्त्व बढ़ रहा है। स्किल्ड बेस्ड एजुकेशन के कारण रोजगार की संभावनाएं बढ़ रही हैं। दूरस्थ शिक्षा का प्रचलन बढ़ रहा है। इसलिए मुक्त विवि और गंभीरता और व्यापकता से कार्य कर रहा है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के बाद उत्तराखंड मुक्त विवि दूसरा ऐसा बड़ा विश्वविद्यालय है, जो डिस्टेंस एजुकेशन में बड़े स्तर पर कार्य कर रहा है। दूरस्थ शिक्षा भविष्य शिक्षा का मॉडल है।

कुलपति ने कहा कि मुक्त विवि ने स्वयं को छात्र सुविधाओं से लैस कर दिया है। किसी भी आयु का विद्यार्थी कहीं से भी हमारे यहां कोर्स कर सकता है। फॉर्म भरने के बाद जल्दी ही अध्ययन सामग्री विद्यार्थी के घर पहुंच जा रही है। श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में मुक्त विवि का केंद्र खुलने के बाद टिहरी का पूर्वी भाग, पौड़ी का बड़ा हिस्सा और श्रीनगर का निकटवर्ती क्षेत्र कवर हो जाएगा। यहां कक्षाओं के संचालन की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन दिनों उत्तराखंड में होम स्टे का अच्छा व्यवसाय चल रहा है। इसलिए मुक्त विवि ने होम स्टे मैनेजर का भी एक कोर्स आरंभ किया है। मुक्त विवि से योग और संस्कृत शिक्षा को सफलता मिल रही है। चीन में योग सिखाने वाले अधिकांश उत्तराखंड के ही युवा हैं। संस्कृत शिक्षा हासिल कर सेना में जाने वालों की भी संख्या ठीकठाक है।

बच्चों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो0 लोहनी ने कहा कि श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के छात्र डबल डिग्री कोर्स कर सकते हैं। यहां से संस्थागत के साथ ही वे मुक्त विवि से दूरस्थ शिक्षा में दूसरी डिग्री ले सकते हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र में उदारता बढ़ने से पढ़ने वाले बच्चों के सामने अवसरों का अंबार लग गया है। बच्चे किसी प्रकार अपने समय की प्लानिंग कर अध्ययन में अधिक से अधिक समय लगाएं। कोई भी विद्या कभी बेकार नहीं जाती है। जिस भी विषय मंे आपकी रुचि हो, उसमें पढ़ाई अवश्य करें। एक साथ दो-तीन विषयों में डिग्रियां लेने से आप अपने लिए नौकरी के अनेक अवसर पैदा कर सकते हैं। मुक्त विवि में 40 कोर्स छह-छह महीने के भी हैं। खेती, मजदूरी, नौकरी करने वाला व्यक्ति भी मुक्त विवि से कभी भी पढ़ सकता है। अत्यधिक गरीब बच्चे के लिए हम आर्थिक व्यवस्था जुटाने को भी तैयार हैं, ताकि वह फीस न देने की मजबूरी उसकी शिक्षा में बाधा न बन सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक प्रो0 पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने कहा कि नौकरी के क्षेत्र में जाने के बाद आपके गुण-अवगुण की वास्तविक पहचान हो जाती है। लापरवाही जीवन में घुटन पैदा करती है, लेकिन मजबूरी में से अवसर निकाल देना आपके भविष्य को उज्ज्वल बनाता है। प्रो0 सुब्रह्मण्यम ने कहा कि हम केवल विद्यार्थी रहते ही एक साथ अनेक विषयों की पढ़ाई नहीं कर सकते, बल्कि नौकरी में रहते हुए भी पढ़ सकते हैं। आज शिक्षा के दरवाजे हर ओर खुले हुए हैं। इस परिसर के सात बच्चों ने यहां पढ़ाई करते हुए इग्नू से भी पढ़ार्इ्र की। उत्तराखंड का यहां केंद्र खुलना हमारा सौभाग्य होगा। अभी तक हमारे विश्वविद्यालय के 32 एमओयू विभिन्न संस्थानों के साथ हो चुके हैं। आज निपुणता का महत्त्व बढ़ा है। सरकार इस पर ध्यान दे रही है। समय-समय पर कर्मचारियों को इसलिए प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इससे पहले कुलपति प्रो0 लोहनी के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में पहुंचने पर प्रो0 सुब्रह्मण्यम ने उनका स्वागत किया। संचालन डॉ0 सोमेश बहुगुणा ने किया। स्वागत भाषण डॉ0 गणेश्वरनाथ झा ने दिया। इस अवसर पर मुक्त विवि के क्षेत्रीय निदेशक पंकज कुमार, बीएड विभागागाध्यक्ष सिद्धार्थ पोखरियाल, तरुण नेगी के साथ ही श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर की सहनिदेशिका प्रो0 चंद्रकला कोंडी, डॉ0 शैलंेद्र नारायण कोटियाल आदि उपस्थित थे।

The post संस्कृत महाविद्यालय में खुलेगा मुक्त विश्वविद्यालय केंद्र appeared first on Devprayag Times.

नृसिंहाचल पर्वत से भूस्खलन, बाह बाजार में मची अफरा-तफरी — कई मकान क्षतिग्रस्त, एक घायल
पूर्व मंत्री पहुंचे मौके पर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी की सुरक्षा चेतावनी

देवप्रयाग/टिहरी गढवाल

नगर के नृसिंहाचल पर्वत की तलहटी में बसे बाह बा

जार क्षेत्र में सोमवार दोपहर अचानक हुए भूस्खलन से दहशत फैल गई। बिना वर्षा के अचानक पर्वत का एक हिस्सा दरक गया, जिससे कई टन वजनी बोल्डर तेजी से लुढ़कते हुए बाजार में आ गिरे। इस हादसे में तीन मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि दो मोटरसाइकिलें और एक पिकअप वाहन मलबे में दब गए।

घटना के दौरान अधिकतर लोग घरों से बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लेकिन स्थानीय निवासी पनीलाल अपने घर के भीतर थे और बोल्डर की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें पुलिस और प्रशासनिक टीम द्वारा तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। क्षेत्र में बिजली के कई खंभे भी टूट गए, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।

प्रभावित मकानों में विपिन चंद्र मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्रा और पनीलाल के घर प्रमुख रूप से शामिल हैं। लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र पहले से ही भूस्खलन के खतरे में रहा है। वर्ष 2010 में भी इसी पर्वत से भारी बोल्डर गिरे थे, लेकिन तब से सरकार ने इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

घटना की सूचना मिलने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक मंत्रीप्रसाद नैथानी मौके पर पहुंचे और ज़िला अधिकारी पौड़ी को तत्काल राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने को कहा। उन्होंने प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और सुरक्षित पुनर्वास की मांग की।

इसी पर्वत पर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर ने छात्रों और कर्मचारियों के लिए सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। निदेशक प्रो. पी.वी.बी. सुब्रह्मण्यम ने बताया कि एहतियातन बाह बाजार की ओर खुलने वाला गेट कुछ दिन के लिए बंद रखा जाएगा और सभी को खतरे वाले क्षेत्र से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

स्थानीय लोगों ने सरकार से अपील की है कि इस बार इस घटना को चेतावनी मानते हुए ठोस और स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि भविष्य में जान-माल की हानि को रोका जा सके। बाह बाजार क्षेत्र नृसिंहाचल पर्वत की तलहटी में बसा होने के कारण भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील बना हुआ है।

The post नृसिंहाचल पर्वत से भूस्खलन, बाह बाजार में मची अफरा-तफरी — कई मकान क्षतिग्रस्त, एक घायल appeared first on Devprayag Times.