देवप्रयाग/नई टिहरी, (गिरीश भट्ट) 02 अगस्त।
जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल ने आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु तहसील दिवसों के आयोजन की रूपरेखा तय करते हुए आगामी महीनों के लिए रोस्टर जारी कर दिया है। यह निर्णय जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद की सभी तहसीलों में हर माह के प्रथम अथवा तृतीय मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसील दिवस आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान संबंधित तहसील क्षेत्र की जनता अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेगी।
जारी रोस्टर के अनुसार तहसील दिवस निम्नानुसार आयोजित किए जाएंगे:
- 02 सितम्बर, 2025 – प्रतापनगर (स्थान: खण्ड विकास कार्यालय)
- 07 अक्टूबर, 2025 – देवप्रयाग
- 04 नवम्बर, 2025 – जाखणीधार (स्थान: रा.इ.का. जाखणीधार)
- 09 दिसम्बर, 2025 – कीर्तिनगर
- 06 जनवरी, 2026 – घनसाली
- 03 फरवरी, 2026 – उप तहसील पावकीदेवी
- 03 मार्च, 2026 – कण्डीसौड़
- 07 अप्रैल, 2026 – बालगंगा (स्थान: रा.इ.का. चमियाला)
- 05 मई, 2026 – धनोल्टी (स्थान: ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़)
- 02 जून, 2026 – उप तहसील मदननेगी
- 07 जुलाई, 2026 – गजा
- 04 अगस्त, 2026 – नैनबाग
- 01 सितम्बर, 2026 – टिहरी
- 06 अक्टूबर, 2026 – नरेन्द्रनगर
जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को इन तहसील दिवसों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं ताकि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।