देवप्रयाग/टिहरी गढ़वाल,(गिरीश भट्ट)
राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जनपद टिहरी गढ़वाल के सभी 09 विकासखण्डों में क्षेत्र पंचायत 19 प्रमुख, 17ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं 20 कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए पर्चा भरा नामांकन आज, 11 अगस्त 2025 को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
सुबह से ही ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रत्याशियों और समर्थकों की आवाजाही रही, वहीं निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से पूरी की गई।
नामांकन का ब्लॉकवार विवरण —
भिलंगना: प्रमुख – 04, ज्येष्ठ उप प्रमुख – 03, कनिष्ठ उप प्रमुख – 03
चम्बा: प्रमुख – 01, ज्येष्ठ उप प्रमुख – 02, कनिष्ठ उप प्रमुख – 03
देवप्रयाग: प्रमुख – 02, ज्येष्ठ उप प्रमुख – 02, कनिष्ठ उप प्रमुख – 02
जाखणीधार: प्रमुख – 02, ज्येष्ठ उप प्रमुख – 01, कनिष्ठ उप प्रमुख – 02
जौनपुर: प्रमुख – 02, ज्येष्ठ उप प्रमुख – 02, कनिष्ठ उप प्रमुख – 02
कीर्तिनगर: प्रमुख – 02, ज्येष्ठ उप प्रमुख – 02, कनिष्ठ उप प्रमुख – 02
नरेन्द्रनगर: प्रमुख – 02, ज्येष्ठ उप प्रमुख – 02, कनिष्ठ उप प्रमुख – 02
प्रतापनगर: प्रमुख – 02, ज्येष्ठ उप प्रमुख – 01, कनिष्ठ उप प्रमुख – 02
थौलधार: प्रमुख – 02, ज्येष्ठ उप प्रमुख – 02, कनिष्ठ उप प्रमुख – 02
निर्वाचन आयोग के अनुसार नामांकन वापसी की तिथि 12 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। उसके बाद पूर्ण रूप से स्थिति साफ होगी