सामाजिक Archives - Devprayag Times

न्याय पंचायत नन्दगांव, बौराईगांव, पनियाला एवं थाती बूढ़ाकेदार में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न
न्याय पंचायत नन्दगांव, बौराईगांव, पनियाला एवं थाती बूढ़ाकेदार में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न

देवप्रयाग टाईम्स  गिरीश चंद्र भट्ट

देवप्रयाग मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल श्रीमती नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में जनपद की समस्त न्याय पंचायतों में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ कार्यक्रम के अंतर्गत रोस्टर अनुसार नियमित बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से जिला प्रशासन की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन की समस्याएं व शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण कर रही हैं।

शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, प्रमाण पत्रों व अन्य सेवाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए गए तथा पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, यूसीसी के अंतर्गत विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र सहित अन्य लाभ वितरित किए गए। जिला प्रशासन द्वारा शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

कार्यक्रम के तहत आज गुरुवार को तहसील जाखणीधार की न्याय पंचायत नन्दगांव, तहसील नरेन्द्रनगर की न्याय पंचायत बौराईगांव, तहसील प्रतापनगर की न्याय पंचायत पनियाला तथा तहसील घनसाली के भिलंगना विकासखंड अंतर्गत न्याय पंचायत थाती बूढ़ाकेदार में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया।

न्याय पंचायत नन्दगांव (तहसील जाखणीधार)

रा.इ.का. बड़कोट में आयोजित शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी श्री अवधेश कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर विधायक टिहरी श्री किशोर उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी/जिला सेवायोजन अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी यादव ने बताया कि शिविर में 45 शिकायतें पंजीकृत की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया। विभिन्न विभागीय स्टालों पर 244 लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 13 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि स्वास्थ्य जांच व अन्य योजनाओं से 69 लोग लाभान्वित हुए।

न्याय पंचायत बौराईगांव (तहसील नरेन्द्रनगर)

जू.हा. स्कूल बेराईगांव में आयोजित शिविर की अध्यक्षता पीडी, डीआरडीए श्री पी.एस. चौहान ने की। इस अवसर पर अपर सचिव ग्राम्य विकास  झरना कमठान एवं राज्यमंत्री श्री सुभाष बर्त्वाल ने प्रतिभाग किया। नोडल अधिकारी/डीईओ (माध्यमिक) श्री वी.पी. सिंह ने बताया कि शिविर में 184 लोगों ने विभिन्न विभागीय स्टालों पर सहभागिता की। कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 09 का मौके पर निस्तारण किया गया। 25 आवेदन प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु प्राप्त हुए तथा 90 लोग विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए।

न्याय पंचायत पनियाला (तहसील प्रतापनगर)

रा.इ.का. रौणद रमोली में आयोजित शिविर की अध्यक्षता डीडीओ श्री मो. असलम ने की। नोडल अधिकारी/नर्सरी विकास अधिकारी श्री राहुल राणा ने बताया कि शिविर में 402 लोगों ने प्रतिभाग किया। 73 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 20 का मौके पर निस्तारण किया गया। प्रमाण पत्रों व अन्य सेवाओं हेतु 91 आवेदन प्राप्त हुए तथा 202 लोग विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए।

न्याय पंचायत थाती बूढ़ाकेदार (तहसील घनसाली)

भिलंगना विकासखंड अंतर्गत बूढ़ाकेदार मंदिर परिसर में आयोजित शिविर की अध्यक्षता एसडीएम घनसाली श्री अलकेश नोडियाल ने की। नोडल अधिकारी/सहायक निदेशक मत्स्य पालन श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर में 331 लोगों ने प्रतिभाग किया। 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 02 आवेदन प्राप्त हुए तथा 148 लोग स्वास्थ्य जांच एवं अन्य योजनाओं से लाभान्वित हुए।

उक्त सभी शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

The post न्याय पंचायत नन्दगांव, बौराईगांव, पनियाला एवं थाती बूढ़ाकेदार में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न appeared first on Devprayag Times.

विकसित भारत स्पर्धा में उदय शर्मा ने किया उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व, रक्षा मंत्री ने किया सम्मानित
केंद्रीय संस्कृत विद्यालय देवप्रयाग उत्तराखंड के प्रतिभाशाली छात्र उदय राष्ट्र मंच पर पहुंचकर संस्थान का नाम किया  रोशन

देवप्रयाग टाईम्स  (गिरीश चंद्र भट्ट  )

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग के छात्र उदय शर्मा ने विकसित भारत स्पर्धा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर संस्थान व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान उदय शर्मा ने रक्षा मंत्री के साथ सहभोज में सहभागिता की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भी भाग लिया।

उदय शर्मा श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में योग विज्ञान द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद स्थित मुबारिकपुर खुर्द गांव निवासी उदय ने विकसित भारत की राज्यस्तरीय स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था, जिसके बाद उन्हें हाल ही में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।

इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर से चयनित युवा प्रतिनिधियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित बौद्धिक परिचर्चाओं में भाग लिया। उदय शर्मा ने नशा निवारण विषय के अंतर्गत डिजिटल लिकर कार्ड पर व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि शराब की खरीद का डिजिटल रिकॉर्ड बनाया जाए, जिससे नाबालिगों को नशे की बुराई और उसके दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। उनके इस विचार को सराहते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रत्यक्ष रूप से सुनने का अवसर पाकर सभी प्रतिभागी उत्साहित नजर आए। उदय शर्मा ने इसे अपने जीवन की विशेष और महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि एक साधारण किसान परिवार से होने के कारण इस मंच तक पहुँचना आसान नहीं था, लेकिन गुरुजनों के मार्गदर्शन, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और मित्रों की प्रेरणा से यह संभव हो सका।

उधर, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो. पी.वी.बी. सुब्रह्मण्यम ने उदय शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उदय का कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ही उनकी सफलता का आधार है।

The post विकसित भारत स्पर्धा में  उदय शर्मा ने किया उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व, रक्षा मंत्री ने किया सम्मानित appeared first on Devprayag Times.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. पूर्णानंद उनियाल की पुस्तक का किया विमोचन
देवप्रयाग टाईम्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर डॉ. पूर्णानंद उनियाल द्वारा लिखित पुस्तक “जीवनदायनी हिमालयी वनौषधीयो के अनुभव एवं मेरे संस्मरण” का विमोचन रविवार को किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि हिमालयी क्षेत्र की वन औषधियों पर आधारित यह कृति स्वास्थ्य, पर्यावरण और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

पुस्तक  लेखक डॉ. पूरिपूर्णानद उनियाल का जन्म 1941 में उत्तराखंड के टिहरी जिले पट्टी मखलोगी स्थित ग्राम बंगाली  में हुआ था उनकी बेसिक शिक्षा गांव में ही हुई आगे उन्होंने वर्ष 1950 में दिल्ली से मेडिकल साइंस में स्नातक शिक्षा ली 1967 से 1999 तक उन्होंने अपनी स्वास्थ्य सेवाएं विभिन्न जिलों में दी इस दौरान वह  राजकीय चिकित्सालय देवप्रयाग में भी कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी उन्होंने 82 वर्ष की उम्र में अपनी मेहनत और लगन से अपने दीर्घ अनुभवों और स्मरणों के माध्यम से हिमालयी वन औषधियों की उपयोगिता, उनके जीवनदायनी गुणों तथा पारंपरिक उपचार पद्धतियों को सरल भाषा में इस पुस्तक में प्रस्तुत किया है। इस पुस्तक को अंजाम तक पहुंचाने के लिए उनकी धर्मपत्नी विजया उनियाल और उनके बड़े पुत्र अनिरुद्ध उनियाल ने उनका सहयोग किया इस  पुस्तक  के माध्यम  से स्वस्थ रहने के लिए संतुलित जीवनशैली अपनाने के व्यावहारिक तरीके और घरेलू नुस्खे भी इसमें शामिल किए हैं।

इसे से पूर्व भी उन्होंने  स्वास्थ शिक्षा पुस्तिका नवंबर 2003 में प्रकाशित की जिसका विमोचन पर्यावरण विद् श्री सुंदरलाल बहुगुणा द्वारा किया गया था

इस विमोचन कार्यक्रम में डॉ. पूर्णानंद उनियाल के साथ गिरीश चंद्र भट्ट पत्रकार देवप्रयाग, बी॰ के॰ डोभाल पूर्व वैज्ञानिक और राजेंद्र प्रसाद उनियाल देहरादून भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने पुस्तक को आम जनमानस के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि यह कृति नई पीढ़ी को प्रकृति से जुड़ने और पारंपरिक ज्ञान को समझने के लिए प्रेरित करेगी।

The post मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. पूर्णानंद उनियाल की पुस्तक का किया विमोचन appeared first on Devprayag Times.

ढालवाला में मुख्यमंत्री धामी ने किया ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ
ढालवाला में मुख्यमंत्री धामी ने किया ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ

ढालवाला (टिहरी गढ़वाल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया तथा पुष्प टेक हॉल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डीएम टिहरी नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी आयुष अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने वार्षिकोत्सव की थीम ‘सोल ऑफ इंडियन कल्चर’ की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य के कर्णधार हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, राष्ट्र निर्माण और मानव उत्थान है। उन्होंने बच्चों से समय का मूल्य समझने, मन और शरीर से एकाग्र होकर आगे बढ़ने तथा संकल्प के रास्ते में विकल्प न आने देने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि भारत आज एआई के साथ-साथ योग, संस्कार और सादगी के महत्व को भी समझ रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार भी नई शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षा व्यवस्था सुधारने, स्टार्टअप को बढ़ावा देने और उद्योगों से समझौते कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में जुटी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को हाउस ऑफ हिमालय के माध्यम से बाजार मिल रहा है। नकल माफिया पर सख्त कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा गया तथा 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

कार्यक्रम में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री ने प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

सुबोध उनियाल ने स्कूल प्रबंधन को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन सचिव सुमंत डंग, प्रधानाचार्य राजीव विल्सन, सुमित डंग, महिमा डंग, रेनू सिंह, शशि आहूजा, पूजा डंग सहित अनेक गणमान्य एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

The post ढालवाला में मुख्यमंत्री धामी ने किया ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ appeared first on Devprayag Times.

देवप्रयाग पेयजल योजना को ग्रामीण योजना से जोड़ने पर विवाद
अधिशासी अभियंता को कार्यालय में बंद कर ग्रामीणों ने किया उग्र प्रदर्शन, सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी

देवप्रयाग/टिहरी देवप्रयाग नगर के लिए प्रस्तावित नई पंपिंग पेयजल योजना को सजवाण कांडाधार पंपिंग योजना से जोड़े जाने को लेकर शनिवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों के बार-बार विरोध के बावजूद नगर की योजना को ग्रामीण योजना पर जोड़ने के निर्णय से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

आक्रोशित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जल  निगम देवप्रयाग कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अभियंता को एक घंटे से अधिक समय तक कार्यालय में बंद रखा। मौके पर तहसीलदार के पहुंचने पर ताला खुलवाया गया। इस दौरान तहसीलदार और जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।ग्रामीणों का आरोप था कि देवप्रयाग नगर के लिए अलग पेयजल योजना स्वीकृत है, फिर उसे ग्रामीण योजना से जोड़कर दोनों क्षेत्रों में पेयजल संकट को और बढ़ाने का कार्य किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले से ही ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति नियमित नहीं है, ऐसे में नगर की योजना को उसी स्रोत से जोड़ना अनुचित है।

सामाजिक कार्यकर्ता विनोद टोडरिया, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत और पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जल निगम कार्यालय परिसर में उग्र धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस फैसले को जनविरोधी बताया।

प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि जब देवप्रयाग नगर के लिए 12 करोड़ रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत हुई है, तो नया इंटेकवेल क्यों नहीं बनाया जा रहा है। विनोद टोडरिया ने कहा कि उत्तराखंड में कहीं भी एक ही इंटेकवेल से दो अलग-अलग योजनाएं संचालित नहीं होतीं, यह ग्रामीणों के साथ छल और साजिश है।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गर्मियों में पहले से ही क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत रहती है और सर्दियों में नदी का जलस्तर घटने से इंटेकवेल से पानी 50 से 70 मीटर दूर चला जाता है। ऐसे में नगर की नई योजना को उसी इंटेकवेल से जोड़ना जनता को गुमराह करने और उनके जल अधिकारों से वंचित करने की कोशिश है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल निगम ने यह निर्णय वापस नहीं लिया, तो भरपूर पट्टी क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी, जिसके गंभीर परिणाम होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष केके कोटियाल, सभासद राहुल कोटियाल, संगीता ध्यानी, सुनीता तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीताराम राणाकोटी, संजय भट्ट, प्रमोद टोडरिया, सतीश राजपुरोहित, रामपुर-श्यामपुर प्रधान रेखा देवी, कोटी प्रधान आभा देवी, ग्राम प्रधान अशोक तिवारी, उमेर सिंह, जगदीश आर्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

The post देवप्रयाग पेयजल योजना को ग्रामीण योजना से जोड़ने पर विवाद appeared first on Devprayag Times.

मुख्यमंत्री ने ली सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक

देवप्रयाग/टिहरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही समाधान का वास्तविक मानक होगी।” उन्होंने निर्देश दिए कि विश्वविद्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएं तथा मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुलझाने, लंबित प्रकरणों को अभियान चलाकर निपटाने और जिलाधिकारियों द्वारा नियमित जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आदेश दिया कि प्रत्येक माह की 5 तारीख तक शिकायतों की स्थिति रिपोर्ट सीएम कार्यालय में प्रस्तुत की जाए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनपद में 98 प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी और अधिशासी अभियंता विद्युत अमित आनंद के कार्य की सराहना की। बैठक में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से जुड़ी मार्कशीट संबंधी शिकायत का भी मौके पर समाधान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, डीएफओ पुनीत तोमर, एडीएम अवधेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

The post  appeared first on Devprayag Times.

नगर पंचायत देवप्रयाग क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने सौंपा ज्ञापन
नगर पंचायत देवप्रयाग क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने सौंपा ज्ञापन

देवप्रयाग, नगर पंचायत क्षेत्र में बढ़ती समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार टोडरिया ने नगर पंचायत देवप्रयाग के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर क्षेत्र में व्याप्त स्वच्छता, सुरक्षा और जनसुविधा से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि नगर क्षेत्र में बंदरों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा नगर के चारों ओर फैली झाड़ियों के कारण जंगली जानवरों का भय भी बना रहता है। टोडरिया ने मांग की है कि नगर पंचायत मजदूरों के माध्यम से नियमित झाड़ी कटाई की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

उन्होंने नगर में जगह-जगह पाइपलाइन लिकेज, चेम्बरों से ओवरफ्लो, तथा सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग धार्मिक स्थल होने के कारण यहां स्वच्छता व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता में रखी जानी चाहिए।

सामाजिक कार्यकर्ता ने बाजार क्षेत्र में आवारा कुत्तों, पशुओं और बंदरों से मुक्ति दिलाने, नगर में नियमित कीटनाशक छिड़काव कराने तथा श्मशान घाटों की सफाई हर पंद्रह दिन में सुनिश्चित करने की भी मांग की।

टोडरीया ने कहा कि इस संबंध में  नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी से भी वार्ता  हुई उन्होंने  कहा कि बंदरों का पकड़ने का टेंडर  निकाल रहे हैं और अन्य मांगों पर भी जल्दी कार्रवाई की जाएगी।

टोडरिया ने कहा कि यदि नगर पंचायत शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाती, तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को विवश होंगे। उन्होंने नगरवासियों से भी अपील की कि वे नगर की स्वच्छता एवं सुव्यवस्था में सक्रिय सहयोग करें।

The post नगर पंचायत देवप्रयाग क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने सौंपा ज्ञापन appeared first on Devprayag Times.

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वस्थ नारी–शक्तिशाली परिवार अभियान
“जनपद टिहरी में 246 चिकित्सा इकाइयों पर आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर”

“विशेषज्ञ सेवाएँ, निःशुल्क जाँच और औषधि वितरण से लाभान्वित होंगे लोग”

देवप्रयाग/टिहरी गढ़वाल। सोमवार को जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में एन.एच.एम. मिशन निदेशक मनुज गोयल एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में “स्वस्थ नारी–शक्तिशाली परिवार अभियान” को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह विशेष अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक जनपद में संचालित किया जाएगा।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय ने जानकारी दी कि जिले की 246 चिकित्सा इकाइयों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे, जिनमें 178 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 01 जिला अस्पताल तथा 01 उप जिला चिकित्सालय शामिल हैं।

शिविरों में विशेषज्ञ सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे, निःशुल्क सामान्य ओ.पी.डी., ब्लड डोनेशन कैम्प एवं रक्तदाताओं का पंजीकरण, गर्भवती महिलाओं एवं किशोर–किशोरियों में हीमोग्लोबिन की जाँच, टीबी और गैर-संचारी रोगों की जाँच, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, टीकाकरण, परिवार नियोजन सामग्री का वितरण, आयुष्मान कार्ड व आभा आई.डी. निर्माण, आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण जैसी सेवाएँ दी जाएंगी।

इन शिविरों का आयोजन जनपद की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में अलग-अलग तिथियों पर किया जाएगा।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, आई.सी.डी.एस., शिक्षा विभाग, शहरी विकास विभाग तथा सभी उप जिलाधिकारियों को परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने को कहा।

बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एसडीएम संदीप, पीडी डीआरडीए पुष्पेंद्र चौहान, डीडीओ मो. असलम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

The post 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वस्थ नारी–शक्तिशाली परिवार अभियान appeared first on Devprayag Times.

देवप्रयाग में 21 सितम्बर को विधिक जनजागरूकता शिविर का आयोजन
टिहरी गढ़वाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल द्वारा माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष की अध्यक्षता में 21 सितम्बर 2025 (रविवार) को विधिक जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर तहसील सभागार, देवप्रयाग में पूर्वान्ह 11:00 बजे से प्रारम्भ होगा।

शिविर में क्षेत्रांतर्गत आम जनमानस को विभिन्न कानूनी विषयों की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही, उपस्थित लोगों को विधिक अधिकारों और उपलब्ध निःशुल्क सेवाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील प्रशासन से शिविर में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस शिविर में सम्मिलित होकर विधिक जानकारी का लाभ उठा सकें।

The post देवप्रयाग में 21 सितम्बर को विधिक जनजागरूकता शिविर का आयोजन appeared first on Devprayag Times.

धनेश्वर वार्ड में पेयजल संकट, पर क्रोधित लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की
देवप्रयाग/टिहरी

देवप्रयाग नगर पालिका के धनेश्वर वार्ड की लगभग दो हजार की आबादी पिछले तीन माह से पेयजल संकट से जूझ रही है। मंगलवार को गुस्साए वार्डवासियों ने जल संस्थान कार्यालय तक जुलूस निकालकर जोरदार नारेबाजी की।

वार्डवासियों का कहना है कि जल संस्थान लगातार जलापूर्ति सुचारु करने का आश्वासन देता आ रहा है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। मजबूरी में लोगों को दो किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है।

पौड़ी जनपद स्थित धनेश्वर वार्ड के बाह बाजार, रौड और सौड गांव निवासी सभासद विमल मिश्रा के नेतृत्व में आक्रोशित ग्रामीण जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत और ज्ञापन दिए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

सभासद मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर वार्ड में जलापूर्ति सुचारु नहीं की गई तो जल संस्थान कार्यालय पर ताला बंदी और आमरण अनशन किया जाएगा।

इस दौरान जल संस्थान की एई आयुषी वर्मा ने वार्ड में नई लाइन बिछाकर स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही तब तक मेन लाइन से आपूर्ति कराने की बात कही।

प्रदर्शन में पूर्व प्रधान उत्तम सिंह, सज्जन सिंह, प्रदीप मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, विनोद मिश्रा, चुन्नी भट्ट, कुसुम देवी, लाली देवी सहित अनेक लोग शामिल रहे।

The post धनेश्वर वार्ड में पेयजल संकट, पर क्रोधित लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की appeared first on Devprayag Times.