खास खबर Archives - Devprayag Times

विकसित भारत स्पर्धा में उदय शर्मा ने किया उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व, रक्षा मंत्री ने किया सम्मानित
केंद्रीय संस्कृत विद्यालय देवप्रयाग उत्तराखंड के प्रतिभाशाली छात्र उदय राष्ट्र मंच पर पहुंचकर संस्थान का नाम किया  रोशन

देवप्रयाग टाईम्स  (गिरीश चंद्र भट्ट  )

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग के छात्र उदय शर्मा ने विकसित भारत स्पर्धा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर संस्थान व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान उदय शर्मा ने रक्षा मंत्री के साथ सहभोज में सहभागिता की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भी भाग लिया।

उदय शर्मा श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में योग विज्ञान द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद स्थित मुबारिकपुर खुर्द गांव निवासी उदय ने विकसित भारत की राज्यस्तरीय स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था, जिसके बाद उन्हें हाल ही में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।

इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर से चयनित युवा प्रतिनिधियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित बौद्धिक परिचर्चाओं में भाग लिया। उदय शर्मा ने नशा निवारण विषय के अंतर्गत डिजिटल लिकर कार्ड पर व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि शराब की खरीद का डिजिटल रिकॉर्ड बनाया जाए, जिससे नाबालिगों को नशे की बुराई और उसके दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। उनके इस विचार को सराहते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रत्यक्ष रूप से सुनने का अवसर पाकर सभी प्रतिभागी उत्साहित नजर आए। उदय शर्मा ने इसे अपने जीवन की विशेष और महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि एक साधारण किसान परिवार से होने के कारण इस मंच तक पहुँचना आसान नहीं था, लेकिन गुरुजनों के मार्गदर्शन, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और मित्रों की प्रेरणा से यह संभव हो सका।

उधर, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो. पी.वी.बी. सुब्रह्मण्यम ने उदय शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उदय का कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ही उनकी सफलता का आधार है।

The post विकसित भारत स्पर्धा में  उदय शर्मा ने किया उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व, रक्षा मंत्री ने किया सम्मानित appeared first on Devprayag Times.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. पूर्णानंद उनियाल की पुस्तक का किया विमोचन
देवप्रयाग टाईम्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर डॉ. पूर्णानंद उनियाल द्वारा लिखित पुस्तक “जीवनदायनी हिमालयी वनौषधीयो के अनुभव एवं मेरे संस्मरण” का विमोचन रविवार को किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि हिमालयी क्षेत्र की वन औषधियों पर आधारित यह कृति स्वास्थ्य, पर्यावरण और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

पुस्तक  लेखक डॉ. पूरिपूर्णानद उनियाल का जन्म 1941 में उत्तराखंड के टिहरी जिले पट्टी मखलोगी स्थित ग्राम बंगाली  में हुआ था उनकी बेसिक शिक्षा गांव में ही हुई आगे उन्होंने वर्ष 1950 में दिल्ली से मेडिकल साइंस में स्नातक शिक्षा ली 1967 से 1999 तक उन्होंने अपनी स्वास्थ्य सेवाएं विभिन्न जिलों में दी इस दौरान वह  राजकीय चिकित्सालय देवप्रयाग में भी कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी उन्होंने 82 वर्ष की उम्र में अपनी मेहनत और लगन से अपने दीर्घ अनुभवों और स्मरणों के माध्यम से हिमालयी वन औषधियों की उपयोगिता, उनके जीवनदायनी गुणों तथा पारंपरिक उपचार पद्धतियों को सरल भाषा में इस पुस्तक में प्रस्तुत किया है। इस पुस्तक को अंजाम तक पहुंचाने के लिए उनकी धर्मपत्नी विजया उनियाल और उनके बड़े पुत्र अनिरुद्ध उनियाल ने उनका सहयोग किया इस  पुस्तक  के माध्यम  से स्वस्थ रहने के लिए संतुलित जीवनशैली अपनाने के व्यावहारिक तरीके और घरेलू नुस्खे भी इसमें शामिल किए हैं।

इसे से पूर्व भी उन्होंने  स्वास्थ शिक्षा पुस्तिका नवंबर 2003 में प्रकाशित की जिसका विमोचन पर्यावरण विद् श्री सुंदरलाल बहुगुणा द्वारा किया गया था

इस विमोचन कार्यक्रम में डॉ. पूर्णानंद उनियाल के साथ गिरीश चंद्र भट्ट पत्रकार देवप्रयाग, बी॰ के॰ डोभाल पूर्व वैज्ञानिक और राजेंद्र प्रसाद उनियाल देहरादून भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने पुस्तक को आम जनमानस के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि यह कृति नई पीढ़ी को प्रकृति से जुड़ने और पारंपरिक ज्ञान को समझने के लिए प्रेरित करेगी।

The post मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. पूर्णानंद उनियाल की पुस्तक का किया विमोचन appeared first on Devprayag Times.

देवप्रयाग पेयजल योजना को ग्रामीण योजना से जोड़ने पर विवाद
अधिशासी अभियंता को कार्यालय में बंद कर ग्रामीणों ने किया उग्र प्रदर्शन, सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी

देवप्रयाग/टिहरी देवप्रयाग नगर के लिए प्रस्तावित नई पंपिंग पेयजल योजना को सजवाण कांडाधार पंपिंग योजना से जोड़े जाने को लेकर शनिवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों के बार-बार विरोध के बावजूद नगर की योजना को ग्रामीण योजना पर जोड़ने के निर्णय से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

आक्रोशित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जल  निगम देवप्रयाग कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अभियंता को एक घंटे से अधिक समय तक कार्यालय में बंद रखा। मौके पर तहसीलदार के पहुंचने पर ताला खुलवाया गया। इस दौरान तहसीलदार और जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।ग्रामीणों का आरोप था कि देवप्रयाग नगर के लिए अलग पेयजल योजना स्वीकृत है, फिर उसे ग्रामीण योजना से जोड़कर दोनों क्षेत्रों में पेयजल संकट को और बढ़ाने का कार्य किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले से ही ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति नियमित नहीं है, ऐसे में नगर की योजना को उसी स्रोत से जोड़ना अनुचित है।

सामाजिक कार्यकर्ता विनोद टोडरिया, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत और पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जल निगम कार्यालय परिसर में उग्र धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस फैसले को जनविरोधी बताया।

प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि जब देवप्रयाग नगर के लिए 12 करोड़ रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत हुई है, तो नया इंटेकवेल क्यों नहीं बनाया जा रहा है। विनोद टोडरिया ने कहा कि उत्तराखंड में कहीं भी एक ही इंटेकवेल से दो अलग-अलग योजनाएं संचालित नहीं होतीं, यह ग्रामीणों के साथ छल और साजिश है।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गर्मियों में पहले से ही क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत रहती है और सर्दियों में नदी का जलस्तर घटने से इंटेकवेल से पानी 50 से 70 मीटर दूर चला जाता है। ऐसे में नगर की नई योजना को उसी इंटेकवेल से जोड़ना जनता को गुमराह करने और उनके जल अधिकारों से वंचित करने की कोशिश है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल निगम ने यह निर्णय वापस नहीं लिया, तो भरपूर पट्टी क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी, जिसके गंभीर परिणाम होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष केके कोटियाल, सभासद राहुल कोटियाल, संगीता ध्यानी, सुनीता तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीताराम राणाकोटी, संजय भट्ट, प्रमोद टोडरिया, सतीश राजपुरोहित, रामपुर-श्यामपुर प्रधान रेखा देवी, कोटी प्रधान आभा देवी, ग्राम प्रधान अशोक तिवारी, उमेर सिंह, जगदीश आर्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

The post देवप्रयाग पेयजल योजना को ग्रामीण योजना से जोड़ने पर विवाद appeared first on Devprayag Times.

समस्त राशन कार्ड यूनिटों की ई-के.वाई.सी 30 नवम्बर तक अनिवार्य
देवप्रयाग/टिहरी। जिला पूर्ति अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनोज डोभाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी राशन कार्ड यूनिटों की ई-के.वाई.सी. 30 नवम्बर 2025 तक अनिवार्य रूप से कराई जानी है।

उन्होंने जनपद के सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक अपने संबंधित या समीपस्थ सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर जाकर वहां उपलब्ध मशीन में बायोमेट्रिक फिंगर वेरिफिकेशन के माध्यम से अपनी ई-के.वाई.सी. पूर्ण कराएं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि तक ई-के.वाई.सी. न कराने की स्थिति में संबंधित राशन कार्ड या यूनिट को अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जा सकता है

The post समस्त राशन कार्ड यूनिटों की ई-के.वाई.सी 30 नवम्बर तक अनिवार्य appeared first on Devprayag Times.

राष्ट्रीय एकता के संदेश को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने की Sardar@150 अभियान की तैयारियों की समीक्षा

देवप्रयाग/टिहरी, 24 अक्टूबर।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहियाहेड अतिथि गृह, खटीमा से वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में Sardar@150 Campaign की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि एकता मार्च के सफल आयोजन हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए और विद्यालयों, महाविद्यालयों में सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी, स्थानीय निकायों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी इस अभियान में सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती को ऐतिहासिक रूप से मनाया जाना चाहिए ताकि नई पीढ़ी उनके योगदान और विचारों से प्रेरणा ले सके। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से भारत को एकीकृत राष्ट्र बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण कर सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है, जो भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है।

बैठक में बताया गया कि Sardar@150 अभियान के तहत नागरिक माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर रहे हैं। इसके अंतर्गत सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन, क्विज व Sardar@150 Young Leaders जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्य के 13 जिलों में 31 अक्टूबर से 16 नवम्बर तक तीन दिवसीय एकता मार्च आयोजित किया जाएगा, जिसमें 8 से 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा होगी। साथ ही 26 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक 152 किमी राष्ट्रीय पदयात्रा करमसद (गुजरात) से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक निकाली जाएगी, जिसमें प्रत्येक जिले से दो युवा प्रतिभाग करेंगे।

जनपद टिहरी से अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी के निर्देशन में वर्चुअल प्रतिभाग किया। बैठक में जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

The post राष्ट्रीय एकता के संदेश को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान appeared first on Devprayag Times.

जिलाधिकारी टिहरी ने मुख्य कोषागार का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
“स्टाम्प, नोटरी, रेवेन्यू स्टाम्प एवं वैल्यूएबल्स का किया सत्यापन”

देवप्रयाग/नई टिहरी, 30 सितम्बर।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल सुश्री नितिका खण्डेलवाल ने आज मंगलवार को मुख्य कोषागार नई टिहरी में अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डबल लॉक में रखे ई-स्टाम्प, सामान्य स्टाम्प, नोटरी स्टाम्प, कोर्ट शुल्क, राजस्व स्टाम्प एवं अधिवक्ता कल्याण स्टाम्प का सत्यापन किया। साथ ही मुख्य कोषाधिकारी से बहुमूल्य वस्तुओं, चुनाव संबंधी सामग्री एवं बक्सों की जानकारी प्राप्त कर रजिस्टर से मिलान किया और हस्ताक्षर किए।

मुख्य कोषाधिकारी श्री मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में निर्वाचन संबंधी सामग्री के 100 बक्से डबल लॉक में सुरक्षित रखे गए हैं।

इस अवसर पर कोषाधिकारी अंजली भारती, डीडीओ मो. असलम, सहायक कोषाधिकारी प्रशांत शर्मा एवं अकाउंटेंट मनोज भी उपस्थित रहे।

The post जिलाधिकारी टिहरी ने मुख्य कोषागार का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण appeared first on Devprayag Times.

भूस्खलन प्रभावित परिवार के गृहस्वामी के साथ दर्दनाक हादसा
देवप्रयाग। बसअड्डे के समीप भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से अपना सामान निकाल रहे गृहस्वामी के साथ बड़ा हादसा हो गया। घर की रेलिंग और ईंट की दीवार अचानक गिरने से गृहस्वामी प्रवीण ध्यानी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका दायाँ हाथ पूरी तरह कुचल गया, जिसे संक्रमण फैलने के खतरे के चलते एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों को काटना पड़ा।

गौरतलब है कि बीती 16 सितम्बर को देवप्रयाग बसअड्डे के ऊपर भारी बारिश से भूधसाव हुआ था, जिसके चलते ऊपर स्थित कई घर खतरे की जद में आ गए थे। प्रशासन ने एहतियातन प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना शुरू किया था।

बीती मंगलवार शाम, प्रवीण ध्यानी अपनी पत्नी रानी ध्यानी के साथ घर से सामान निकाल रहे थे। इसी दौरान दीवार और रेलिंग उनके ऊपर आ गिरी। हादसे में उनका हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रक्तस्राव की स्थिति में उन्हें पहले सीएचसी बागी, फिर श्रीनगर और बाद में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। वहाँ डॉक्टरों ने जीवन रक्षा के लिए उनका हाथ काटने का कठिन निर्णय लिया।

इस दर्दनाक घटना से स्थानीय लोगों में गहरा दुख है।

The post भूस्खलन प्रभावित परिवार के गृहस्वामी के साथ दर्दनाक हादसा appeared first on Devprayag Times.

थौलधार में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित
देवप्रयाग/ टिहरी गढ़वाल, 24 सितम्बर 2025।

थौलधार विकासखंड की अलैरू पंचायत में आज सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम ने की।

इस अवसर पर 13 विभागों से जुड़ी कुल 21 मांगें और शिकायतें ग्रामीणों द्वारा दर्ज कराई गईं, जिनमें से कई का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शिकायतें मुख्य रूप से पेयजल, सड़क, बंदरों एवं अन्य जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान और शिक्षा व्यवस्था से संबंधित रहीं।

ज़िला विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान और विकासखंड के कार्मिकों को उद्यानीकरण एवं अरोमेटिक खेती के प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने आरसेटी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी जा रही रिंगाल, मूंज घास से टोकरी, डस्टबिन, लैंप और डलिया बनाने के प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। ग्रामीण महिलाएं स्थानीय संसाधनों से उपयोगी वस्तुएं तैयार कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान, खंड विकास अधिकारी स्नेह नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

The post थौलधार में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित appeared first on Devprayag Times.

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत देवप्रयाग व हिंडोलाखाल में स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर
देवप्रयाग स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जनपद में नि:शुल्क स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह शिविर 26 सितम्बर 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग (बागी अस्पताल) तथा 27 सितम्बर 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल में आयोजित होंगे।

केंद्र प्रभारी डॉ अंजना गुप्ता ने बताया कि शिविर में सुबह 9 बजे से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सेवाएं प्रदान करेगी। कैंप में ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग विशेषज्ञ), नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी (नाक, कान, गला), स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, जनरल सर्जन तथा डेंटल डॉक्टर मौजूद रहेंगे।

विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क परामर्श एवं उपचार सभी प्रकार की नि:शुल्क जांच विकलांग प्रमाणपत्र जारी गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, टीकाकरण एवं हीमोग्लोबिन जांचटीवी जांच/निश्चय मित्र सुविधामधुमेह, उच्च रक्तचाप, एनीमिया सहित गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंगकिशोर/किशोरियों में हीमोग्लोबिन जांचरक्तदाताओं का पंजीकरणनि:शुल्क दवा वितरण एवं परिवार नियोजन सामग्री उपलब्धआयुष्मान कार्ड से संबंधित सुविधाएं शिविर में आने वाले सभी लोग अपना आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाएं। विकलांग प्रमाणपत्र हेतु तीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं डॉक्टर की सलाह साथ में लाना आवश्यक है।

The post स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत देवप्रयाग व हिंडोलाखाल में स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर appeared first on Devprayag Times.

देवप्रयाग/ टिहरी गढ़वाल, 20 सितंबर 2025।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार आज सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, टिहरी की ओर से बैराड़ी स्थित गौरव प्लेस सभागार में “रोड सेफ्टी एवं फर्स्ट रिस्पॉन्डेंट ट्रेनिंग कार्यक्रम” आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक जोध राम जोशी ने की। अपर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह भंडारी के निर्देशन में जिला चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. हरविंद्र सिंह रावत, नर्सिंग अधिकारी दीपक एवं श्वेता ने प्रतिभागियों को सड़क हादसों के दौरान प्राथमिक उपचार की ABC पद्धति (एयरवे, ब्रीदिंग एवं सर्कुलेशन) की विस्तृत जानकारी दी।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतेन्द्र राज के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में टैक्सी-मैक्सी यूनियन, टीजीएमओ, यातायात यूनियन व स्वयंसेवी संस्थाओं के लगभग 130 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। एसबीआई के लीड बैंक मैनेजर मनीष मिश्रा ने वाहन स्वामियों को बैंक एवं बीमा कंपनियों के माध्यम से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक जोध राम जोशी ने सड़क दुर्घटनाओं के समय गुड सेमैरिटन एवं फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में आगे आने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। वहीं एआरटीओ सतेन्द्र राज ने फर्स्ट रिस्पॉन्डर योजना, राहवीर योजना, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के कैशलेस उपचार एवं गोल्डन आवर की अवधारणा से प्रतिभागियों को अवगत कराया।

इस अवसर पर परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, टैक्सी-मैक्सी यूनियन चंबा के अध्यक्ष उत्तम सिंह तड़ियाल, प्रभारी टीजीएमओ विजय सिंह नेगी, बैराड़ी यूनियन अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, सचिव सुतन सिंह पंवार, घनसाली यूनियन अध्यक्ष राजीव गुसाईं, भवान से महावीर सिंह रावत तथा थत्यूण-धनौल्टी से विजयपाल सिंह बेलवाल सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

The post  appeared first on Devprayag Times.