शिक्षा Archives - Devprayag Times

विकसित भारत स्पर्धा में उदय शर्मा ने किया उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व, रक्षा मंत्री ने किया सम्मानित
केंद्रीय संस्कृत विद्यालय देवप्रयाग उत्तराखंड के प्रतिभाशाली छात्र उदय राष्ट्र मंच पर पहुंचकर संस्थान का नाम किया  रोशन

देवप्रयाग टाईम्स  (गिरीश चंद्र भट्ट  )

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग के छात्र उदय शर्मा ने विकसित भारत स्पर्धा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर संस्थान व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान उदय शर्मा ने रक्षा मंत्री के साथ सहभोज में सहभागिता की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भी भाग लिया।

उदय शर्मा श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में योग विज्ञान द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद स्थित मुबारिकपुर खुर्द गांव निवासी उदय ने विकसित भारत की राज्यस्तरीय स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था, जिसके बाद उन्हें हाल ही में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।

इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर से चयनित युवा प्रतिनिधियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित बौद्धिक परिचर्चाओं में भाग लिया। उदय शर्मा ने नशा निवारण विषय के अंतर्गत डिजिटल लिकर कार्ड पर व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि शराब की खरीद का डिजिटल रिकॉर्ड बनाया जाए, जिससे नाबालिगों को नशे की बुराई और उसके दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। उनके इस विचार को सराहते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रत्यक्ष रूप से सुनने का अवसर पाकर सभी प्रतिभागी उत्साहित नजर आए। उदय शर्मा ने इसे अपने जीवन की विशेष और महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि एक साधारण किसान परिवार से होने के कारण इस मंच तक पहुँचना आसान नहीं था, लेकिन गुरुजनों के मार्गदर्शन, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और मित्रों की प्रेरणा से यह संभव हो सका।

उधर, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो. पी.वी.बी. सुब्रह्मण्यम ने उदय शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उदय का कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ही उनकी सफलता का आधार है।

The post विकसित भारत स्पर्धा में  उदय शर्मा ने किया उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व, रक्षा मंत्री ने किया सम्मानित appeared first on Devprayag Times.

हिंदी पखवाड़े पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देवप्रयाग में विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन किया गया
प्रो. दिनेश चमोला ‘शैलेश’ को मिला श्री रघुनाथ कीर्ति हिंदी सेवा सम्मान

देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर की ओर से इस वर्ष का श्री रघुनाथ कीर्ति हिंदी सेवा सम्मान प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. दिनेश चमोला ‘शैलेश’ को प्रदान किया गया। हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस समारोह में परिसर के साहित्यिक वातावरण को जीवंत करने वाले अनेक सत्र हुए।

समारोह के मुख्य अतिथि कवि धर्मेंद्र उनियाल, सह निदेशिका प्रो. चंद्रकला आर. कोंडी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल एवं सह संयोजक पायल पाठक ने संयुक्त रूप से प्रो. चमोला को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. चमोला ने कहा कि “जिस माटी में मेरा जन्म हुआ, उसी धरती पर इतना बड़ा सम्मान पाकर मैं गौरवान्वित हूं। साहित्यिक प्रतिभाओं को पहचान देने और आगे बढ़ाने में ऐसे पुरस्कारों की महती भूमिका होती है।”

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हिंदी की विभिन्न विधाओं में सौ से अधिक पुस्तकों की रचना कर चुके प्रो. चमोला की साहित्य साधना उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। संयोजक डॉ. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने जानकारी दी कि वर्ष 2018 से प्रारंभ हुए इस सम्मान से अब तक डॉ. सुशील कोटनाला, डॉ. जयंती प्रसाद नौटियाल, प्रो. राखी उपाध्याय और महावीर रंवाल्टा को अलंकृत किया जा चुका है।

समारोह की अध्यक्षता प्रो. चंद्रकला आर. कोंडी ने की तथा संचालन डॉ. सोमेश बहुगुणा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. भक्तदर्शन पर विशेष व्याख्यान भी आयोजित हुआ। इस अवसर पर डॉ. अरविंद सिंह गौर, डॉ. सुमिति सैनी, डॉ. रश्मिता, डॉ. सुधांशु वर्मा, डॉ. धनेश पीवी, पंकज कोटियाल सहित अनेक प्राध्यापक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

श्री रघुनाथ कीर्ति हिंदी सेवा सम्मान प्रो. चमोला को

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, देवप्रयाग ने किया सम्मानित

देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर की ओर से इस वर्ष का “श्री रघुनाथ कीर्ति हिंदी सेवा सम्मान” प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. दिनेश चमोला ’शैलेश’ को प्रदान किया गया।

हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित समारोह में कवि धर्मेंद्र उनियाल तथा सह-निदेशिका प्रो. चंद्रकला आर. कोंडी ने उन्हें सम्मानित किया।

भावुक प्रो. चमोला ने कहा कि अपनी जन्मभूमि पर मिला यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है।

महान रचनाकार और राजनीतिज्ञ थे डॉ. भक्तदर्शन

हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में व्याख्यान

देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित व्याख्यान में वरिष्ठ कवि धर्मेंद्र उनियाल ने कहा कि डॉ. भक्तदर्शन साधारण परिवार की असाधारण प्रतिभा थे।

वे ईमानदार राजनीतिज्ञ, संवेदनशील साहित्यकार, प्रखर वक्ता और जागरूक पत्रकार रहे। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर संसद तक उनकी यात्रा प्रेरणास्पद रही।

संयोजक डॉ. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने बताया कि इस वर्ष का हिंदी पखवाड़ा डॉ. भक्तदर्शन की स्मृति को समर्पित है।

अध्यापकों और विद्यार्थियों ने किया काव्यपाठ

— श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में युवा कवि सम्मेलन

देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में हिंदी पखवाड़ा के तहत आयोजित युवा कवि सम्मेलन में छात्रों और शिक्षकों ने एक से बढ़कर एक रचनाएँ प्रस्तुत कीं।

सम्मेलन में पलायन, प्रकृति, नारी-पुरुष भेदभाव, शृंगार और देशभक्ति जैसे विषयों पर कविताएँ सुनाई गईं।

वरिष्ठ कवि धर्मेंद्र उनियाल और संयोजक डॉ. सोमेश बहुगुणा की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को विशेष रूप से प्रभावित किया।

The post हिंदी पखवाड़े  पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देवप्रयाग में विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन किया गया appeared first on Devprayag Times.

केंद्रीय विद्यालय, नई टिहरी की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न
देवप्रयाग/टिहरी गढ़वाल, 02 सितंबर 2025

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में केंद्रीय विद्यालय, नई टिहरी की सत्र 2025-26 हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक एवं विद्यालय स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की मासिक बैठक 1 सितंबर को जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय के नव निर्माणाधीन भवन की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। निर्माणदाई संस्था एनपीसीसी के प्रतिनिधि ने अवगत कराया कि भवन निर्माण कार्य का 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा दिसम्बर 2025 तक शेष कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप चंद्र थपलियाल ने बताया कि विद्यालय स्तरीय मॉनिटरिंग समिति द्वारा निर्माण कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया कि विद्यालय एप्रोच रोड के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 49 लाख रुपये तथा पेयजल लाइन हटाने के लिए जल संस्थान द्वारा 23 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। इसके अलावा विद्युत लाइन हटाने, मैदान में पेड़ कटान तथा भवन के समीप पुनर्वास दीवार पर सुरक्षात्मक कार्यों को लेकर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

जिलाधिकारी ने निर्माणदाई संस्था को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिशासी अभियंता लोनिवि को विद्यालय एप्रोच रोड का प्राक्कलन प्रस्तुत करने तथा अधिशासी अभियंता जल संस्थान को पेयजल लाइन हटाने हेतु साइट निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान जहां तक संभव हो, पेड़ों को संरक्षित रखा जाए। साथ ही विद्यालय के नए भवन में स्थानांतरण के उपरांत पुराने भवन के सर्वोत्तम उपयोग हेतु प्रस्ताव तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

प्रधानाचार्य ने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में विद्यालय में 760 के सापेक्ष 695 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में मरम्मत कार्य, कंप्यूटर, फर्नीचर, लाइब्रेरी एवं खेलकूद सामग्री आदि के लिए 21 लाख रुपये का प्रस्ताव रखा गया। इस पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में सीएमओ डॉ. श्याम विजय, अधिशासी अभियंता लोनिवि योगेश कुमार, हेमलता भट्ट सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

The post केंद्रीय विद्यालय, नई टिहरी की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न appeared first on Devprayag Times.

इंडिया टुडे रैंकिंग में 24 वां स्थान देश के शीर्ष 25 विश्वविद्यालयों में शामिल हुआ संस्कृत विश्वविद्यालय
देवप्रयाग/टिहरी संस्कृत शिक्षा जगत के लिए यह एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने इंडिया टुडे द्वारा जारी सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की रैंकिंग-2025 में पहली बार देश के शीर्ष 25 सामान्य (सरकारी) विश्वविद्यालयों में 24वां स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह पहली बार है जब किसी संस्कृत विश्वविद्यालय को सामान्य विश्वविद्यालयों की इस रैंकिंग में स्थान मिला है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता,गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, मूल्य-आधारित शिक्षा, और नवाचारपरक शैक्षिक वातावरण के आधार पर प्राप्त हुई है, जो आधुनिक उच्च शिक्षा के मानकों पर भी संस्कृत शिक्षा प्रणाली की प्रासंगिकता को दर्शाती है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा यह उपलब्धि केवल हमारे विश्वविद्यालय की नहीं, बल्कि संपूर्ण संस्कृत परंपरा की सामूहिक सफलता है। यह इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, नेतृत्व प्रतिबद्ध हो और पूरी टीम एकजुट होकर कार्य करे, तो कोई भी परंपरागत ज्ञान प्रणाली वैश्विक मंच पर श्रेष्ठता प्राप्त कर सकती है। हमने संस्कृत को आधुनिक संदर्भों में प्रस्तुत करने और नवाचार व शोध की दिशा में लगातार प्रयास किए हैं। यह रैंकिंग उन प्रयासों की स्वीकृति है, जिसे हम आने वाले समय में और ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। वहीं, विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.आर. जी.मुरली कृष्ण ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा यह सफलता विश्वविद्यालय के समस्त आचार्यगणों, विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों की सामूहिक मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। यह रैंकिंग न केवल संस्कृत की प्रासंगिकता और गुणवत्ता को नई दृष्टि प्रदान करेगी, बल्कि आने वाले समय में इसके व्यापक संभावनाओं के द्वार भी खोलेगी। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय आज न केवल परंपरा को आगे बढ़ा रहा है, बल्कि उसे आधुनिकता से जोड़ते हुए वैश्विक शैक्षिक पटल पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

The post इंडिया टुडे रैंकिंग में 24 वां स्थान देश के शीर्ष 25 विश्वविद्यालयों में शामिल हुआ संस्कृत विश्वविद्यालय appeared first on Devprayag Times.

रघुनाथ कीर्ति परिसर से उत्तराखंड को मिलेगा लाभ: डॉ. धनसिंह रावत
उच्च शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, देवप्रयाग परिसर का किया दौरा

देवप्रयाग  (गिरीश भट्ट)

उत्तराखंड के उच्च शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने शनिवार शाम केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह गौरवशाली संस्थान प्रदेश को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शास्त्रीय शिक्षा के क्षेत्र में विशेष लाभ प्रदान करेगा।

निरीक्षण के दौरान डॉ. रावत ने परिसर निदेशक प्रो. पी.वी.बी. सुब्रह्मण्यम से विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि उत्तराखंड सरकार विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कई योजनाओं पर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र ही विभिन्न प्रकल्प तैयार किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार “त्रिभाषा फार्मूला” को प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में लागू कर रही है, जिससे संस्कृत को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा पाठ्यक्रम में श्रीमद्भगवद्गीता और रामचरितमानस के चयनित अंशों को शामिल किया गया है, जिसके लिए विस्तृत पाठ्यक्रम तैयार करने की आवश्यकता है।

निरीक्षण के दौरान डॉ. रावत ने परिसर में छात्रावास, विद्युत, जल आदि सुविधाओं की जानकारी भी ली। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जागेश्वर में संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापित करने की योजना पर विचार चल रहा है।

इस अवसर पर निदेशक प्रो. सुब्रह्मण्यम ने मंत्री डॉ. रावत को शॉल और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का कैलेंडर भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में डॉ. ब्रह्मानंद मिश्र, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अरविंद सिंह गौर, डॉ. सुमिति सैनी, डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. सुधांशु वर्मा, डॉ. रश्मिता, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. मनीषा आर्या, जनार्दन सुवेदी, अंकुर वत्स एवं रजत गौतम छेत्री सहित अनेक शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

The post रघुनाथ कीर्ति परिसर से उत्तराखंड को मिलेगा लाभ: डॉ. धनसिंह रावत appeared first on Devprayag Times.

रघुनाथ कीर्ति परिसर के आठ छात्रों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में हासिल की सफलता
देवप्रयाग, 25 जुलाई।

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के लिए यह वर्ष विशेष उपलब्धियों से भरा रहा। परिसर के आठ छात्रों ने इस बार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इनमें पाँच छात्र संस्कृत विषय से और तीन छात्र योग विज्ञान विषय से चयनित हुए हैं।

विशेष उल्लेखनीय छात्र कुशाग्र अत्री हैं, जिन्होंने भारतीय ज्ञान व्यवस्था विषय में जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) प्राप्त किया है। इससे पूर्व कुशाग्र संस्कृत के दो विभिन्न कोड में भी जेआरएफ क्वालीफाई कर चुके हैं। संस्कृत विषय से सफल छात्रों में सुधीर कुमार, मनीष कुमार, मोनिका फिस्टा, मुकुल प्रजापत और कुशाग्र अत्री शामिल हैं।

परिसर निदेशक प्रो. पी.वी.बी. सुब्रह्मण्यम ने सभी सफल छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धि को संस्थान के लिए गर्व का विषय बताया।

The post रघुनाथ कीर्ति परिसर के आठ छात्रों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में हासिल की सफलता appeared first on Devprayag Times.

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी की छात्रा कंच ने रचा इतिहास, यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया महाविद्यालय का मान
देवप्रयाग/ नई टिहरी, (गिरीश भट्ट)

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी के समाजशास्त्र विभाग की छात्रा कंचन ने राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। कंचन ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) जून 2025 में समाजशास्त्र विषय से सफलता अर्जित की है। यह पहली बार है जब महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की किसी छात्रा ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिससे विभाग और महाविद्यालय दोनों का मान बढ़ा है।

समाजशास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. तनु मित्तल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कंचन को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि कंचन की सफलता उसकी कठिन मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का परिणाम है। डॉ. मित्तल ने कहा, “यह उपलब्धि विभाग के लिए भी एक गौरव का क्षण है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।”

विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मणिकांत शाह और डॉ. सोबन सिंह ने भी कंचन को शुभकामनाएँ देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे समाजशास्त्र जैसे विषय को गहराई से समझें और इसे अपने कैरियर निर्माण का प्रभावी माध्यम बनाएं।

प्राध्यापकों ने यह भी बताया कि समाजशास्त्र विभाग विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन, शोध कार्य और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करता है। कंचन की सफलता इस बात का प्रमाण है कि समर्पण और योग्य दिशा-निर्देशन के साथ छात्र किसी भी ऊँचाई को छू सकते हैं।

The post राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी की छात्रा कंच ने रचा इतिहास, यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया महाविद्यालय का मान appeared first on Devprayag Times.

उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा को नया आयाम देगा ‘बालगुरुकुलम्’सुरुवात
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग में बाल विद्यालय का शुभारंभ

देवप्रयाग। उत्तराखंड की तपोभूमि देवप्रयाग में संस्कृत शिक्षा को नया आधार देते हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में ‘श्रीरघुनाथकीर्ति बालगुरुकुलम्’ नामक बाल विद्यालय की स्थापना की गई है। इस विद्यालय का उद्घाटन रविवार को कर्नाटक स्थित पलिमरु उडुपि मठ के मठाधीश अनंत श्री श्री श्री विद्याधीश तीर्थ महास्वामी ने किया।

उद्घाटन अवसर पर महास्वामी ने कहा कि यह गुरुकुल उत्तराखंड जैसे संस्कृतप्रेमी प्रदेश के लिए एक वरदान सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि संस्कृत को मृत भाषा कहना इसकी महिमा से अनभिज्ञता दर्शाता है, जबकि यह विश्व की सबसे वैज्ञानिक और जीवन्त भाषा है। उन्होंने विद्यालय की स्थापना को “बालकांड की भांति संस्कृत शिक्षा की महान यात्रा का आरंभ” बताया और आशा जताई कि यहां से संस्कृत विद्वानों की सशक्त पौध तैयार होगी।

महास्वामी ने कहा कि देवभूमि की गोद में, गंगा-यमुनोत्री के संगम स्थल पर, संस्कृत की ऐसी व्यवस्था स्थापित करना पुण्य और गौरव का कार्य है। उन्होंने इस प्रयास के लिए कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी और निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम को साधुवाद दिया।

महास्वामी के शिष्य श्री विद्या राजेश्वर तीर्थ ने कहा कि देवप्रयाग जैसे आध्यात्मिक स्थल में यह शिक्षा केंद्र संस्कृत भाषा के संरक्षण व प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं कुलपति प्रो. वरखेड़ी ने अपने संदेश में कहा कि शास्त्र समुत्कर्ष केंद्र और बालगुरुकुलम् का उद्घाटन दो संतों के करकमलों से होना ऐतिहासिक और सौभाग्यपूर्ण क्षण है।

निदेशक प्रो. सुब्रह्मण्यम ने कहा कि देवप्रयाग जैसे दुर्गम भूगोल में इस विद्यालय का संचालन एक चुनौती है, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति से हर बाधा को पार किया जा सकता है। उन्होंने इसे संस्कृत शिक्षा की महान नर्सरी बताया जो समय के साथ महान फल प्रदान करेगी।

इस शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ विद्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. गणेश्वरनाथ झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. ब्रह्मानंद मिश्र ने किया।इस ऐतिहासिक अवसर पर विश्वविद्यालय के अनेक प्राध्यापक, शोधार्थी और संस्कृतप्रेमी गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें डाॅ. शैलेंद्रनारायण कोटियाल, प्रो. चंद्रकला आर. कोंडी, डाॅ. अनिल कुमार, डाॅ. सच्चिदानंद स्नेही, डाॅ. श्रीओम शर्मा, डाॅ. सुधांशु वर्मा, डाॅ. सूर्यमणि भंडारी, डाॅ. मनीषा आर्या, डाॅ. अवधेश बिजल्वाण आदि प्रमुख रहे।

The post उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा को नया आयाम देगा ‘बालगुरुकुलम्’सुरुवात appeared first on Devprayag Times.