देहरादून Archives - Devprayag Times

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. पूर्णानंद उनियाल की पुस्तक का किया विमोचन
देवप्रयाग टाईम्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर डॉ. पूर्णानंद उनियाल द्वारा लिखित पुस्तक “जीवनदायनी हिमालयी वनौषधीयो के अनुभव एवं मेरे संस्मरण” का विमोचन रविवार को किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि हिमालयी क्षेत्र की वन औषधियों पर आधारित यह कृति स्वास्थ्य, पर्यावरण और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

पुस्तक  लेखक डॉ. पूरिपूर्णानद उनियाल का जन्म 1941 में उत्तराखंड के टिहरी जिले पट्टी मखलोगी स्थित ग्राम बंगाली  में हुआ था उनकी बेसिक शिक्षा गांव में ही हुई आगे उन्होंने वर्ष 1950 में दिल्ली से मेडिकल साइंस में स्नातक शिक्षा ली 1967 से 1999 तक उन्होंने अपनी स्वास्थ्य सेवाएं विभिन्न जिलों में दी इस दौरान वह  राजकीय चिकित्सालय देवप्रयाग में भी कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी उन्होंने 82 वर्ष की उम्र में अपनी मेहनत और लगन से अपने दीर्घ अनुभवों और स्मरणों के माध्यम से हिमालयी वन औषधियों की उपयोगिता, उनके जीवनदायनी गुणों तथा पारंपरिक उपचार पद्धतियों को सरल भाषा में इस पुस्तक में प्रस्तुत किया है। इस पुस्तक को अंजाम तक पहुंचाने के लिए उनकी धर्मपत्नी विजया उनियाल और उनके बड़े पुत्र अनिरुद्ध उनियाल ने उनका सहयोग किया इस  पुस्तक  के माध्यम  से स्वस्थ रहने के लिए संतुलित जीवनशैली अपनाने के व्यावहारिक तरीके और घरेलू नुस्खे भी इसमें शामिल किए हैं।

इसे से पूर्व भी उन्होंने  स्वास्थ शिक्षा पुस्तिका नवंबर 2003 में प्रकाशित की जिसका विमोचन पर्यावरण विद् श्री सुंदरलाल बहुगुणा द्वारा किया गया था

इस विमोचन कार्यक्रम में डॉ. पूर्णानंद उनियाल के साथ गिरीश चंद्र भट्ट पत्रकार देवप्रयाग, बी॰ के॰ डोभाल पूर्व वैज्ञानिक और राजेंद्र प्रसाद उनियाल देहरादून भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने पुस्तक को आम जनमानस के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि यह कृति नई पीढ़ी को प्रकृति से जुड़ने और पारंपरिक ज्ञान को समझने के लिए प्रेरित करेगी।

The post मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. पूर्णानंद उनियाल की पुस्तक का किया विमोचन appeared first on Devprayag Times.

राष्ट्रीय एकता के संदेश को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने की Sardar@150 अभियान की तैयारियों की समीक्षा

देवप्रयाग/टिहरी, 24 अक्टूबर।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहियाहेड अतिथि गृह, खटीमा से वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में Sardar@150 Campaign की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि एकता मार्च के सफल आयोजन हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए और विद्यालयों, महाविद्यालयों में सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी, स्थानीय निकायों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी इस अभियान में सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती को ऐतिहासिक रूप से मनाया जाना चाहिए ताकि नई पीढ़ी उनके योगदान और विचारों से प्रेरणा ले सके। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से भारत को एकीकृत राष्ट्र बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण कर सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है, जो भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है।

बैठक में बताया गया कि Sardar@150 अभियान के तहत नागरिक माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर रहे हैं। इसके अंतर्गत सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन, क्विज व Sardar@150 Young Leaders जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्य के 13 जिलों में 31 अक्टूबर से 16 नवम्बर तक तीन दिवसीय एकता मार्च आयोजित किया जाएगा, जिसमें 8 से 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा होगी। साथ ही 26 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक 152 किमी राष्ट्रीय पदयात्रा करमसद (गुजरात) से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक निकाली जाएगी, जिसमें प्रत्येक जिले से दो युवा प्रतिभाग करेंगे।

जनपद टिहरी से अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी के निर्देशन में वर्चुअल प्रतिभाग किया। बैठक में जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

The post राष्ट्रीय एकता के संदेश को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान appeared first on Devprayag Times.

भूस्खलन प्रभावित परिवार के गृहस्वामी के साथ दर्दनाक हादसा
देवप्रयाग। बसअड्डे के समीप भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से अपना सामान निकाल रहे गृहस्वामी के साथ बड़ा हादसा हो गया। घर की रेलिंग और ईंट की दीवार अचानक गिरने से गृहस्वामी प्रवीण ध्यानी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका दायाँ हाथ पूरी तरह कुचल गया, जिसे संक्रमण फैलने के खतरे के चलते एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों को काटना पड़ा।

गौरतलब है कि बीती 16 सितम्बर को देवप्रयाग बसअड्डे के ऊपर भारी बारिश से भूधसाव हुआ था, जिसके चलते ऊपर स्थित कई घर खतरे की जद में आ गए थे। प्रशासन ने एहतियातन प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना शुरू किया था।

बीती मंगलवार शाम, प्रवीण ध्यानी अपनी पत्नी रानी ध्यानी के साथ घर से सामान निकाल रहे थे। इसी दौरान दीवार और रेलिंग उनके ऊपर आ गिरी। हादसे में उनका हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रक्तस्राव की स्थिति में उन्हें पहले सीएचसी बागी, फिर श्रीनगर और बाद में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। वहाँ डॉक्टरों ने जीवन रक्षा के लिए उनका हाथ काटने का कठिन निर्णय लिया।

इस दर्दनाक घटना से स्थानीय लोगों में गहरा दुख है।

The post भूस्खलन प्रभावित परिवार के गृहस्वामी के साथ दर्दनाक हादसा appeared first on Devprayag Times.

मुख्य विकास अधिकारी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं
जनता से सीधे संवाद में दिखी प्रशासन की प्रतिबद्धता

देवप्रयाग/टिहरी गढ़वाल, 08 सितंबर 2025।

मुख्यमंत्री के आदेशानुसार जिला स्तर पर आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के तहत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) टिहरी वरुणा अग्रवाल ने सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में जनसुनवाई की। इस दौरान अधिकतर शिकायतें हाल की आपदा से जुड़ी रहीं, जिनमें रास्तों की क्षति, पेयजल लाइनों का टूटना तथा घरों व खेतों में मलबा आने जैसी समस्याएं शामिल थीं।

सीडीओ ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया तथा सीएम हेल्पलाइन और जनता दर्शन में लंबित मामलों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में दर्ज प्रमुख शिकायतें और कार्रवाई इस प्रकार रही

ग्राम सभा बटखेम (चम्बा) निवासी सत्येश्वर प्रसाद ने बारिश से आंगन क्षतिग्रस्त व मकान में दरार आने की शिकायत की, जिस पर एसडीएम को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

नई टिहरी मोलधार निवासी देवदास ने उनके आवास के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन हटाने की मांग रखी। सीडीओ ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को तत्काल निरीक्षण कर कार्यवाही के निर्देश दिए।

लामकोट (चम्बा) निवासी कुशला दास ने बताया कि बारिश से मकान पर मलबा गिरने से खतरा उत्पन्न हुआ है। लोनिवि चम्बा ने सूचित किया कि स्टीमेट तैयार है, जिस पर सीडीओ ने दो दिन में आपदा प्रबंधन को उपलब्ध कराने को कहा।

कोट मनियार (चम्बा) निवासियों ने गांव के जलस्रोत के ऊपर कूड़ा फेंके जाने की शिकायत की। इस पर ईओ नगर पालिका चम्बा को चालानी कार्यवाही करने और खण्ड विकास अधिकारी को कूड़ा हटाने के निर्देश दिए गए।

मंजकोट सकलाना (जौनपूर) निवासी सब्बल सिंह ने शिकायत की कि सरकारी भूमि पर कब्जा कर खेतों का रास्ता बंद कर दिया गया है। इस पर एसडीएम धनोल्टी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार, एसडीएम टिहरी संदीप, अधिशासी अभियंता (जल निगम, सिंचाई, पुनर्वास) सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भौतिक और वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

The post मुख्य विकास अधिकारी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं appeared first on Devprayag Times.

जनपद स्तर पर होगी पीसीपीएनडीटी की निरंतर समीक्षा बैठक : डॉ. धन सिंह रावत
देवप्रयाग/देहरादून, 31 अगस्त 2025

बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं मिलेगी गर्भ संबंधी दवाएं

राज्य पर्यवेक्षण बोर्ड की बैठक में अधिकारियों को दिए ठोस निर्देश

राज्य में पीसीपीएनडीटी एक्ट (गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक) के अंतर्गत हो रहे कार्यों की अब जनपद स्तर पर नियमित समीक्षा की जाएगी। इन बैठकों में राज्य पर्यवेक्षण बोर्ड के सदस्य भी शामिल रहेंगे। इस संबंध में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में शनिवार को आयोजित राज्य पर्यवेक्षण बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि अब राज्य में बिना चिकित्सकीय परामर्श के गर्भ संबंधी दवाओं की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। विशेष रूप से मिसोप्रोस्टोल दवा की अनधिकृत बिक्री पर मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी तय हुआ कि नवजात शिशु का जन्म पंजीकरण 21 दिन के भीतर सुनिश्चित कराया जाए। इसके लिए ग्राम प्रधानों, आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही जन्म पंजीकरण और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को लेकर प्रदेशभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

डॉ. रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भ्रूण लिंग परीक्षण और भ्रूण हत्या पर रोकथाम के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही जनपद स्तर पर समीक्षा बैठकों में बोर्ड के सदस्यों को आमंत्रित किया जाए ताकि जमीनी स्तर पर कार्यों की बेहतर निगरानी हो सके और जनता को लाभ मिल सके।

बैठक में राज्य पर्यवेक्षण बोर्ड की सदस्य एवं विधायक कैंट सविता कपूर, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव न्याय एम.के. पांडे, उप सचिव अनूप मिश्र, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक डॉ. शिखा जंगपांगी, राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एन.एस. बिष्ट, डॉ. अमलेश कुमार सहित अन्य सदस्य और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने किया कैथ लैब का लोकार्पण

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज स्वामी विवेकानंद हैल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय, धर्मावाला में अत्याधुनिक कैथ लैब का उद्घाटन किया।

डॉ. रावत ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से हृदय रोगियों को स्थानीय स्तर पर एंजियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी जैसी सेवाएं सुलभ होंगी। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं न्यूनतम शुल्क पर मिलेंगी। उन्होंने कहा कि मिशन, स्वामी विवेकानंद के सेवा और करुणा के आदर्शों को साकार कर रहा है।

इस अवसर पर प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र जी, विधायक सहसपुर सहदेव पुंडीर, दिव्य प्रेम मिशन के संस्थापक आशीष भैया, रोटरी क्लब सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

The post जनपद स्तर पर होगी पीसीपीएनडीटी की निरंतर समीक्षा बैठक : डॉ. धन सिंह रावत appeared first on Devprayag Times.

नशा मुक्ति केन्द्र संचालन को लेकर जिलाधिकारी टिहरी ने किया स्थलीय निरीक्षण
देवप्रयाग/ टिहरी गढ़वाल, 28 अगस्त 2025जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने आज गुरुवार को सुरसिंह धार स्थित नशा मुक्ति केन्द्र संचालन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के बंद पड़े एएनएम भवन का भौतिक परीक्षण करते हुए विभिन्न कक्षों, रसोईघर, शौचालय, बिजली व पानी की उपलब्धता जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने भवन को नशा मुक्ति केन्द्र संचालन हेतु उपयुक्त पाया और जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि नियमानुसार 20 बेड की क्षमता का नक्शा लघु सिंचाई विभाग से तैयार करवाकर उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट संचालन को लेकर भी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी ने बताया कि जिला स्तरीय एनडीपीएस की गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उक्त एएनएम भवन में नशा मुक्ति केन्द्र संचालन हेतु 3 यूनिट की एन.ओ.सी. जारी कर दी है।

इस अवसर पर उप जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

The post नशा मुक्ति केन्द्र संचालन को लेकर जिलाधिकारी टिहरी ने किया स्थलीय निरीक्षण appeared first on Devprayag Times.

टिहरी गढ़वाल में बनेगा इनडोर स्टेडियम, मुख्यमंत्री की घोषणा पर 3.61 करोड़ की प्रथम किश्त स्वीकृत
देहरादून, 25 अगस्त।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा की गई घोषणा संख्या-91/2025 के क्रम में विकासखण्ड हिण्डोलाखाल (जनपद टिहरी गढ़वाल) में बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन द्वारा 9.04 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा द्वारा निदेशक खेल निदेशालय को प्रेषित शासनादेश के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत धनराशि यानी रु. 3.61 करोड़ (तीन करोड़ इकसठ लाख पिचानबे हजार दो सौ मात्र) जारी कर दी गई है।

निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन एवं निर्माण विकास निगम (खेल इकाई), देहरादून को सौंपी गई है। यह निर्णय विभागीय व्यय वित्त समिति की बैठक दिनांक 19 जून 2025 में लिए गए प्रस्ताव एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के पत्र के आधार पर लिया गया।

स्टेडियम निर्माण से क्षेत्र में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीण अंचलों के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

The post टिहरी गढ़वाल में बनेगा इनडोर स्टेडियम, मुख्यमंत्री की घोषणा पर 3.61 करोड़ की प्रथम किश्त स्वीकृत appeared first on Devprayag Times.

79वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपदभर में धूमधाम से मनाया गया
देवप्रयाग/टिहरी गढ़वाल, (गिरीश भट्ट)15 अगस्त 2025

जनपद टिहरी गढ़वाल में शुक्रवार को 79वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी शिक्षण संस्थानों, ब्लॉक, तहसील, जिला मुख्यालय कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गूंजा।

जिला कार्यालय परिसर में 9:30 बजे जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने ध्वजारोहण किया और मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने उपस्थित सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई।

मुख्य सामूहिक कार्यक्रम प्रताप इंटर कॉलेज, बौराड़ी में हुआ, जहाँ जिलाधिकारी बतौर मुख्य अतिथि और टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी, पुलिस व एनसीसी कैडेट्स का मार्चपास्ट और विभागीय प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालयी बच्चों ने देशभक्ति गीतों से माहौल को भावनात्मक बना दिया। अतिथियों और आमजन ने सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें लीं और वृक्षारोपण भी किया।

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों को नमन करते हुए जनपदवासियों से कर्तव्यों के ईमानदार निर्वहन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि पूर्वजों के बलिदान से मिली आज़ादी को हमें उत्कृष्ट कार्यों से सहेजना होगा।

इस अवसर पर लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरित किया गया और पंचायती राज विभाग के उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, प्रशिक्षु आईएएस स्नेहिल, अपर जिलाधिकारी अवधेश सिंह, नगर पालिका परिषद नई टिहरी अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, नगर पालिका चम्बा अध्यक्ष शोभनी धनोला, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और आमजन मौजूद रहे।

https://devprayagtimes.com/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250816-WA0016.mp4

The post 79वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपदभर में धूमधाम से मनाया गया appeared first on Devprayag Times.

मुख्यमंत्री धामी ने महिला सशक्तिकरण को बताया राज्य की आर्थिक क्रांति का आधार, एस एच जी उत्पाद होंगे सरकारी आयोजनों में अनिवार्य
देवप्रयाग/देहरादून, (गिरीश भट्ट)

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय से राज्यभर की महिला स्वयं सहायता समूहों  एस एच जी से वर्चुअल संवाद करते हुए कहा कि राज्य की महिलाओं को “लखपति दीदी” से “करोड़पति दीदी” बनाने के मिशन विजन पर कार्य हो रहा है। उन्होंने मातृशक्ति को राज्य की आर्थिक और सामाजिक क्रांति की सबसे बड़ी संवाहक बताते हुए कहा कि एस एच जी के माध्यम से महिलाओं की आय में वृद्धि के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के सभी सरकारी कार्यक्रमों और समारोहों में केवल महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए स्मृति चिन्ह, शॉल और भेंट सामग्री ही उपयोग में लाए जाएं। साथ ही एस एच जीसे जुड़ी महिलाओं को ग्रोथ सेंटरों में प्रशिक्षण देने, उत्पादों की गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग और मार्केटिंग को प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने एस एच जी उत्पादों को “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड से जोड़ने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिक्री बढ़ाने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद उत्तराखंड में दूसरी औद्योगिक क्रांति आई है, जिसका लाभ महिला समूहों को भी मिलना चाहिए। संवाद के दौरान उन्होंने विभिन्न जनपदों की महिलाओं से उनके उत्पादों, मुनाफे, समूह की सदस्यों की संख्या और आय वृद्धि जैसी जानकारी भी ली।

68 हजार  एस एच जी से जुड़ीं 5 लाख महिलाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राज्य में अब तक 68 हजार एस एच जी

बनाए जा चुके हैं जिनसे 5 लाख से अधिक महिलाएं जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। इसके अतिरिक्त 7 हजार ग्राम्य संगठन और 500 से अधिक क्लस्टर संगठन महिलाओं को सामूहिक नेतृत्व का अनुभव दे रहे हैं।

‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल

मुख्यमंत्री ने बताया कि रक्षाबंधन 2023 पर शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के तहत महिलाओं ने 27 हजार से अधिक स्टॉल लगाकर 7 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री की। विपणन को सशक्त करने के लिए 13 जिलों में 33 नैनो पैकेजिंग यूनिट, 17 सरस सेंटर, 3 राज्य स्तरीय विपणन केंद्र, 8 बेकरी यूनिट और चारधाम यात्रा मार्गों पर अस्थायी स्टॉल भी संचालित किए जा रहे हैं। देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत  एस एच जी उत्पादों की बिक्री हेतु विशेष केंद्र स्थापित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं से सुझाव भी आमंत्रित किए और कहा कि एस एच जी का और अधिक विस्तार किया जाए और अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री का स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ आह्वान को दोहराते हुए राज्यवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अधिक से अधिक अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, अपर सचिव झरना कमठान सहित सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं राज्य के 95 विकासखण्डों से सैकड़ों एस एच जी  सदस्य वर्चुअली उपस्थित रहे।

The post मुख्यमंत्री धामी ने महिला सशक्तिकरण को बताया राज्य की आर्थिक क्रांति का आधार, एस एच जी उत्पाद होंगे सरकारी आयोजनों में अनिवार्य appeared first on Devprayag Times.

देवलसारी का कोनेश्वर महादेव मंदिर : जहां परिक्रमा अधूरी नहीं, पूरी होती है
सूचना विभाग, टिहरी गढ़वाल | 20 जुलाई 2025

जानिए कोनेश्वर महादेव मंदिर देवलसारी की धरोहर और रहस्य′

जौनपुर ब्लॉक के सुरम्य गांव देवलसारी में स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह अपनी रहस्यमयी परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी प्रसिद्ध है। मसूरी से लगभग 50 किमी दूर इस शांत स्थान को टिहरी जिले की सांस्कृतिक धरोहर माना जाता है।

देवदार के घने जंगलों के बीच स्थित यह प्राचीन शिवालय 1600 के दशक में स्थापित बताया जाता है। किंवदंती के अनुसार, एक साधु को कुटिया बनाने के लिए खेत में स्थान न मिलने पर क्रोधित शिव ने यहां देवदार का जंगल उत्पन्न किया। इसी जंगल के बीच शिवलिंग के प्रकट होने के बाद ग्रामीणों ने यहां लकड़ी का मंदिर बनवाया, जिसे अब कोनेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है।

परंपरा और रहस्य से जुड़ा शिवालय

इस मंदिर की सबसे अनूठी परंपरा है इसकी परिक्रमा पद्धति — मंदिर में जलेरी (पीछे की दीवार) नहीं होने के कारण श्रद्धालु इसकी आधी नहीं बल्कि पूरी परिक्रमा करते हैं। साथ ही यहां शिवलिंग पर चढ़ाए जाने वाले हजारों लीटर जल की निकासी कहां होती है, यह रहस्य आज भी बना हुआ है।

कैसे पहुँचें?

देवलसारी सड़क मार्ग से मसूरी होते हुए आसानी से पहुँचा जा सकता है। थत्यूड़ तक टैक्सी या स्थानीय बस सेवा उपलब्ध है। वहां से अंतिम पड़ाव पैदल तय कर या वाहन से जंगलों के मध्य किया जा सकता है। यह यात्रा रोमांच के साथ-साथ सौंदर्य का भी अनुभव कराती है।

कब जाएं?

देवलसारी आने का सबसे उपयुक्त समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर तक है। मानसून में क्षेत्र हरा-भरा तो होता है, लेकिन वर्षा यात्रियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

रहने की व्यवस्थाè

यहां गिने-चुने होमस्टे और गेस्टहाउस हैं, जो ग्रामीण जीवनशैली और आतिथ्य का नजदीकी अनुभव कराते हैं। सरल लेकिन आरामदायक सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं।

प्रशासन की पहल

जिला सूचना कार्यालय टिहरी गढ़वाल द्वारा “टिहरी हेरिटेज सीरीज” के तहत इस तरह की सांस्कृतिक धरोहरों को जनमानस तक पहुंचाने और पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

The post देवलसारी का कोनेश्वर महादेव मंदिर : जहां परिक्रमा अधूरी नहीं, पूरी होती है appeared first on Devprayag Times.